House Tax: गाजियाबाद में घरों पर चस्पा किए नोटिस, लोगों में मचा हड़कंप; 6 दिन बाद बड़ा एक्शन लेगा निगम
गाजियाबाद में एक लाख लोगों ने अभी तक वित्तीय वर्ष 2024-2025 का गृहकर नहीं भरा है। अगर ये उपभोक्ता 31 मार्च तक गृहकर जमा नहीं कराते हैं तो एक अप्रैल से बकाये पर 12 फीसदी का ब्याज लगेगा। नगर निगम ने बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यावसायिक भवनों मॉल और दुकानों को सील करने के लिए अधिकारियों ने नोटिस चस्पा किए हैं।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। वित्तीय वर्ष 2024-2025 के गृहकर का बकाया जमा कराने के लिए नगर निगम अधिकारी जुटे हुए हैं, लेकिन अभी भी करीब एक लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने गृहकर जमा नहीं कराया है।
सिर्फ बचे है छह दिन
बताया गया कि 31 मार्च तक अगर ये उपभोक्ता गृहकर जमा नहीं कराते हैं तो एक अप्रैल से बकाये पर 12 फीसदी का ब्याज लगेगा।
बकायेदारों पर की जा रही कार्रवाई
नगर निगम के पांचों जोन में चार लाख 52 हजार भवन स्वामी हैं। इनसे गृहकर वसूलने को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। अवकाश के दिनों में भी सोसायटियों और अन्य क्षेत्रों में शिविर लगाकर अधिकारी वसूली करा रहे हैं। इसके अलावा बकायेदारों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
(नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम कार्यालय। जागरण)
भवनों, मॉल व दुकानों पर चस्पा किए गए नोटिस
व्यावसायिक भवनों, मॉल और दुकानों को सील करने के लिए अधिकारियों ने नोटिस चस्पा किए हैं। वाल्मीकि कुंज में 50 से अधिक मकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। बकाया जमा न करने पर इनके पानी और सीवर के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: जल्द हाउस टैक्स नहीं जमा किया तो पड़ेगा भारी, एक अप्रैल से नगर निगम लगाने जा रहा मोटा जुर्माना
31 मार्च के बाद वसूली और कार्रवाई करेगा नगर निगम
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि लोगों को समय पर गृहकर जमा करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। सभी जोन में अधिकारियों को लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। 31 मार्च के बाद ब्याज के साथ वसूली और कार्रवाई भी नगर निगम करेगा।
यह भी पढ़ें- MCD की घोषणा, दिल्लीवासियों को नहीं देना होगा हाउस टैक्स; कब से और किसे मिलेगा इसका लाभ
(विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त। जागरण)
325 करोड़ की जा चुकी वसूली
नगर आयुक्त ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार बेहतर वसूली की गई है। बीते वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने 296 करोड़ रुपये टैक्स वसूल किया था, जबकि इस साल 325 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।
पांचों जोन में बकाये की स्थिति
वसुंधरा | 15 करोड़ |
मोहननगर | 3 करोड़ |
कविनगर | 2 करोड़ |
सिटी जोन | 6 करोड़ |
विजयनगर | 50 लाख |
अभी करीब 26.50 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। इसको लेकर पांचों जोन में जोनल अधिकारियों को लक्ष्य दिया गया है। ब्याज और बाकी कार्रवाई से बचने के लिए भवन स्वामी 31 मार्च से पहले गृहकर जमा कर दें। - डा. संजीव सिन्हा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।