गाजियाबाद में मकान की निर्माणाधीन दीवार गिरने से मलबे में ठेकेदार समेत तीन कामगार दबे, एक की मौत
गाजियाबाद के खोड़ा सरस्वती विहार में लाल मंदिर के पास मकान की निर्माणाधीन दीवार गिरने से ठेकेदार और दो कामगार दब गए हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती घायल उदय को मृत घोषित कर दिया है।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद के खोड़ा सरस्वती विहार में लाल मंदिर के पास मकान की निर्माणाधीन दीवार गिरने से ठेकेदार और दो कामगार दब गए हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती घायल उदय को मृत घोषित कर दिया है। वहीं, अन्य दो घायलों को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है।
काफी पुराना था मकान
खोड़ा में यह मकान काफी पुराना है। इसका लेंटर झड़ रहा था। मकान मालिक इसका पुनर्निर्माण कराने के लिए तुड़वा रहा था। रविवार दोपहर दो बजे कामगार हीरालाल, उदय और राजकुमार मलबे के ऊपर दीवार गिर गई। तीनों को कामगारों को अस्पताल ले जाया गया।
सुरक्षा उपकरणों का नहीं हुआ प्रयोग
उदय की उपचार के दौरान मौत हो गई। दिल्ली जीटीबी में भर्ती हीरालाल और राजकुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। यह मकान बिना नक्शे के बना हुआ था। कामगार मकान तोड़ने में सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग नहीं कर रहे थे। हादसे के बाद मकान मालिक ने कामगारों की सुध नहीं ली। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी लिखित में शिकायत नहीं मिली है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।