Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के खिलाफ लगाए आपत्तिजनक पोस्टर, कई सपा नेता गिरफ्तार

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Wed, 01 Jan 2020 08:36 AM (IST)

    Union Minister VK Singh जनरल वीके सिंह के खिलाफ जगह-जगह आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर गाजियाबाद पुलिस ने कई समाजवादी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। ...और पढ़ें

    UP: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के खिलाफ लगाए आपत्तिजनक पोस्टर, कई सपा नेता गिरफ्तार

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। Union Minister VK Singh :  गाजियाबाद के क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के खिलाफ जगह-जगह आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर गाजियाबाद पुलिस ने कई समाजवादी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देर रात हटवाए गए आपत्तिजनक पोस्टर

    इसी के साथ ही पुलिस ने पोस्टर लगाने में शामिल अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक ज्यादातर पोस्टर हटवा दिए गए थे। मंगलवार देर शाम कलक्ट्रेट समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वीके सिंह के खिलाफ पोस्टर लगा दिए गए। इस पर सपा नेता पंडित जीतू शर्मा की फोटो और नाम लिखा हुआ था। सपा के अन्य नेताओं की भी फोटो लगी थी। इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस वाले पोस्टर हटाने और आरोपित सपाइयों को गिरफ्तार करने के लिए दौड़ पड़े। पुलिस ने दबिश देकर आरोपित जीतू को गिरफ्तार कर लिया।

    शिकायत मिलने पर एडीएम सिटी ने दिखाई सक्रियता

    पोस्टर की जानकारी मिलने पर एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह खुद कलक्ट्रेट पहुंचे और पोस्टर हटवाए। एसपी सिटी डॉ. मनीष मिश्र ने बताया कि आरोपित जीतू समेत कई सपा नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को 151 में चालान किया जाएगा। इसमे शामिल कई अन्य सपाई फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

    विरोध सस्ती राजनीति का हिस्सा : भाजपा

    संजीव शर्मा (महानगर अध्यक्ष, भाजपा) का कहना है कि जनरल वीके सिंह साहब लगातार गाजियाबाद से जुड़े रहते हैं, हमेशा क्षेत्र के बारे में सोचते हैं, मंगलवार को भी उन्होंने मेट्रो के संबंध में एक बैठक भी ली। ये विरोध सस्ती राजनीति का हिस्सा है। ऐसे पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    यहां पर बता दें कि जनरल वीके सिंह 2014 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीते थे। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने सभी विरोधियों को चित करते हुए भारी जीत हासिल की थी।