NCR के इस इलाके का हाल बेहाल, गंदा पानी पीने को मजबूर लोग; सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
NCR के कई इलाकों में दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं पेट संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। राजनगर एक्सटेंशन इंदिरापुरम और वसुंधरा की सोसायटियों में स्थिति गंभीर है। हर महीने 20 से ज्यादा पानी के नमूने फेल हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोसायटियों को नोटिस जारी किए हैं और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। NCR के इस इलाके का हाल बेहाल है।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दूषित पानी पीने से बीमार हो रहे हैं। सबसे ज्यादा पेट में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। राजनगर एक्सटेंशन, इंदिरापुरम व वसुंधरा की कई सोसायटियों में दूषित पानी पीने से बीमारियां फैल चुकी हैं।
हर माह 20 से अधिक स्थानों से लिए गए पानी के सैंपल जांच में फेल हो रहे हैं। इस संबंध में कई सोसायटियों की एओए को नोटिस जारी किया गया है। तीन माह में लिए गए 434 पानी के सैंपल में से 145 जांच में फेल हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी
गर्मी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने सोसायटियों को नोटिस भेजकर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जांच के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। बता दें कि इससे पहले भी सैया और केडब्ल्यू सृष्टि में गंदे पानी की सप्लाई से सैकड़ों लोग बीमार पड़ चुके हैं। इन दिनों ओपीडी में भी दूषित पानी पीने से बीमार पड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
इन इलाकों में पानी की गुणवत्ता खराब
पंचशील वेलिंग्टन बुलंद हाइट्स क्रॉसिंग रिपब्लिक, लैंड क्राफ्ट मेट्रो होम्स बसंतपुर सैथली, नीलपदम कुंज सेक्टर-1 वैशाली, रूपाली कन्फेक्शनरी साहिबाबाद, अर्पित वाटर प्लांट साहिबाबाद, केडब्ल्यू सृष्टि, क्लाउड नाइन वैशाली, गार्डेनिया गीतांजलि सोसायटी वसुंधरा, आम्रपाली एम्पायर सोसायटी, लोटस सृष्टि सोसायटी, भारत सिटी सोसायटी, फॉर्च्यून रेजीडेंसी, गौड़ सिद्धार्थम सोसायटी, एपेक्स क्राइमलाइन
छह वर्षों में पानी की जांच की स्थिति
| वर्ष | सैंपल | फेल |
| 2019 | 436 | 128 |
| 2020 | 212 | 64 |
| 2021 | 394 | 114 |
| 2022 | 1045 | 302 |
| 2023 | 1158 | 269 |
| 2024 | 1912 | 511 |
| 2025 | 434 | 145 |
दो वर्ष का जनवरी , फरवरी और मार्च माह का पानी की जांच का विवरण
| वर्ष | माह | नमूने | फेल |
| 2024 | जनवरी | 110 | 17 |
| 2024 | फरवरी | 166 | 28 |
| 2024 | मार्च | 111 | 12 |
| 2025 | जनवरी | 152 | 73 |
| 2025 | फरवरी | 148 | 44 |
| 2025 | मार्च | 134 | 28 |
स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को लेकर लगातार जांच की जा रही है। नोटिस को सोसायटियां गंभीरता से नहीं ले रही हैं। जल्द ही इस संबंध में प्रशासन, नगर निगम और जीडीए अधिकारियों के साथ बैठक कर ठोस योजना बनाई जाएगी।
- डॉ. आरके गुप्ता, जिला सर्विलांस अधिकारी
दूषित पानी पीने से जलजनित और संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इससे टाइफाइड और डायरिया होता है। शुरुआत में पेट दर्द, उल्टी, दस्त और जी मिचलाना होता है। हेपेटाइटिस बी और सी का खतरा बढ़ जाता है। पिछले एक साल में टाइफाइड के दो सौ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
- डॉ. आलोक रंजन, फिजीशियन जिला एमएमजी अस्पताल
यह भी पढ़ें: चुपके से कर रहे थे महिला का अंतिम संस्कार, पुलिस ने रोका; तभी खुला चौंकाने वाला राज

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।