Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुपके से कर रहे थे महिला का अंतिम संस्कार, पुलिस ने रोका; तभी खुला चौंकाने वाला राज

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 03:34 PM (IST)

    Ghaziabad Crime मुरादनगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के ससुराल वाले चुपचाप अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पति से विवाद चल रहा था। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। लेख के माध्यम से पढ़िए पूरी खबर।

    Hero Image
    पुलिस ने शव को कब्जे को में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फाइल फोटो

    संवाद सहयोगी, मुरादनगर। थाना क्षेत्र के कन्नौजा गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के ससुराल पक्ष के लोग उसका चुपचाप अंतिम संस्कार करा रहे थे। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे को में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला की हत्या होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। महिला व उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। छत्तीसगढ़ के रायपुर क्षेत्र की पूजा का विवाह नौ वर्ष पूर्व मुरादनगर के कन्नौजा गांव के निशांत के साथ हुआ था। निशांत एक निजी कंपनी में काम करते हैं। दोनों के दो बच्चे अथर्व व प्रीति हैं।

    सूचना के बाद पहुंची पुलिस

    शुक्रवार सुबह स्थानीय सूत्रों से पुलिस को सूचना मिली कि गत रात्रि महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह महिला का पति उसके परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाया।

    पुलिस द्वारा पूछे जाने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया महिला के पेट में तेज दर्द हुआ था, उसकी हालत बिगड़ती चली गई। अस्पताल पहुंचाने से पहले मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिससे मौत के सही कारण का पता लग सके।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का होगा खुलासा

    बताया जा रहा है महिला व उसके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। ससुराल पक्ष व स्वजन के बीच पूर्व में कई बार कहासुनी व पंचायत हो चुकी हैं। दोनों के विवाद को देखते पुलिस हत्या की आशंका व्यक्त कर रही है। एसीपी लिपि नगायच ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता लग सकेगा।

    यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: बेटी से दुष्कर्म के आरोपित से जेल में 29 बार मिली मां, कोर्ट ने किया बरी