विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम खान की करीबी के घर IT का छापा, ताला अंदर से बंद कर चल रही जांच; मिले कई अहम दस्तावेज

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Wed, 13 Sep 2023 01:46 PM (GMT+05:30)

पुलिस ने मकान का अंदर से ताला बंद कर दिया है। सर्च के दौरान किसी को अंदर या बाहर आने-जाने ...और पढ़ें

आजम खान की करीबी के घर IT का छापा, ताला अंदर से बंद कर चल रही जांच
आजम खान की करीबी के घर IT का छापा, ताला अंदर से बंद कर चल रही जांच

HighLights

  1. आजम खान के बेटे के साथ पढ़ी थीं एकता कौशिक
  2. आजम खां के जेल में रहने के दौरान एकता ही देख रही थीं उनका कामकाज

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा के कद्दावर नेता आजम खान के बेटे की दोस्त एकता कौशिक के राजनगर स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम पहुंची है। इस दौरान आयकर विभाग की टीम के 10 अधिकारी सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मकान का अंदर से ताला बंद कर दिया है। सर्च के दौरान किसी को अंदर या बाहर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। एकता कौशिक आजम खान के बेटे के साथ पढ़ी थीं। बताया गया है कि आजम खान के जेल में रहने के दौरान एकता कौशिक ही उनका कामकाज देख रही थीं।

जेल से आजम खान को रिहा कराने में भी एकता कौशिक ने काफी पैरवी की थी। वह जीडीए के लेखा अनुभाग से सेवानिवृत अकाउंटेंट सुरेंद्र कौशिक की बेटी व जीडीए में अवर अभियंता रहे परितोष कौशिक की पुत्रवधू हैं।

गौरतलब है कि कई साल पहले परितोष कौशिक ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से नौकरी छोड़ दी थी और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ गए थे।

UP: आजम के यहां आयकर की छापेमारी पर अख‍िलेश बोले- सरकार जितनी कमजोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने ही बढ़ेंगे

अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में 1 अगस्‍त को होगी अंतिम बहस; बचाव पक्ष का प्रार्थना पत्र खारिज

बीते एक माह में ही एकता कौशिक ने एक बीएमडब्ल्यू, एक मर्सिडीज व एक जैगुआर कार खरीदी थी। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक एकता कौशिक के घर से काफी अहम दस्तावेज मिले हैं।