विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी, Hindon Airport से अयोध्या के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट

Published: Wed, 03 Jul 2024 01:15 PM (IST)

Hindon Airport to Ayodhya Flight गाजियाबाद से अयोध्या का सफर जल्द ही बेहद आसान हो जाएगा। श्रद्धालु कम समय में ...और पढ़ें

हिंडन एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा शुरू कराने की कवायद तेज हो गई है।
हिंडन एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा शुरू कराने की कवायद तेज हो गई है।

HighLights

  1. उमेश यादव बने हिंडन एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक
  2. सरस्वती वेंकटरणम का दिल्ली मुख्यालय हुआ तबादला

हसीन शाह, साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट प्राधिकरण के नवागत निदेशक उमेश यादव ने अयोध्या के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। जल्द एयरलाइंस कंपनी उड़ान सेवा शुरू करने को एयरपोर्ट का सर्वे कर सकती है।

प्राधिकरण के पूर्व निदेशक सरस्वती वेंकटरमण का ट्रांसफर राजीव गांधी भवन दिल्ली मुख्यालय हो गया है। उमेश यादव पूर्व में राजीव गांधी भवन दिल्ली मुख्यालय में तैनात थे। वर्तमान में हिंडन एयरपोर्ट से आदमपुर, किशनगढ़, नांदेड़, लुधियाना और बठिंडा को नियमित उड़ान हैं। पूर्व में एयरलाइंस कंपनी अयोध्या के लिए उड़ान सेवा शुरू करने के लिए सर्वे कर चुकी है।

अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू करने पर सबसे ज्यादा जोर

वहीं कुछ दिन पहले एअर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस कंपनी ने हैदराबाद, गोवा, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता के लिए उड़ान शुरू करने के लिए सर्वे किया था। सर्वे करने के बाद उड़ान शुरू नहीं की। ऐसे में इन शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट निदेशक के सामने चुनौती है।

ये भी पढ़ें-

Hindon Airport से इस शहर के लिए टिकट की बुकिंग शुरू, मात्र 1499 रुपये में करें हवाई यात्रा

इन शहरों के लिए उड़ान शुरू करने के लिए उमेश यादव ने एयरलाइंस कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की प्रक्रिया शुरू की है। अयोध्या के लिए उड़ान सेवा शुरू करने पर सबसे ज्यादा जोर है। इसके लिए एयरलाइंस कंपनियों से बातचीत चल रही है।

इन शहरों के लिए भी शुरू की जानी है उड़ान

फ्लाई बिग एयरलाइंस कंपनी की ओर से लखनऊ, चित्रकूट, श्रावस्ती, मुरादाबाद, अलीगढ़ और आजमगढ़, पिथौरागढ़ के लिए उड़ान सेवा शुरू की जानी थी। अयोध्या के लिए उड़ान शुरू कराने को लेकर सर्वे हो चुका है। इन शहरों के लिए उड़ान शुरू कराना एयरपोर्ट के नए निदेशक के सामने चुनौती है।

हिंडन एयरपोर्ट से अयोध्या सहित अन्य शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू कराने के लिए एयरलाइंस कंपनियों से बात की जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू हो सके।

- उमेश यादव, निदेशक, हिंडन एयरपोर्ट प्राधिकरण