विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंडन एयरपोर्ट से इस शहर के लिए टिकट की बुकिंग शुरू, मात्र 1499 रुपये में करें हवाई यात्रा

Published: Tue, 19 Mar 2024 01:03 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2024 01:05 PM (IST)

Hindon Airport से जालंधर (अदमपुर) के लिए सोमवार देर शाम को टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। 31 मार्च ...और पढ़ें

हिंडन एयरपोर्ट से इस शहर के लिए टिकट की बुकिंग शुरू, मात्र 1499 रुपये में करें हवाई यात्रा
हिंडन एयरपोर्ट से इस शहर के लिए टिकट की बुकिंग शुरू, मात्र 1499 रुपये में करें हवाई यात्रा

HighLights

  1. आदमपुर फ्लाइट शुरू होने पर यात्रियों को मिलेगी राहत
  2. 31 मार्च को आदमपुर के लिए पहली फ्लाइट शुरू होगी

जागरण संवाददाताा, साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) से जालंधर के आदमपुर के लिए सोमवार देर शाम को टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। आप स्टार एयर एयरलाइंस की वेबसाइट या यूपीआइ से टिकट बुक कर सकते हैं। 31 मार्च को आदमपुर के लिए पहली फ्लाइट शुरू होगी। स्टार एयर एयरलाइंस कंपनी इस फ्लाइट को शुरू कर रही है।

सबसे पहले सुबह 7:15 बजे से बेंगलुरु (कर्नाटक) से नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए फ्लाइट उड़ेगी, जो सुबह 8:35 पर नांदेड़ पहुंचाएगी। इसके बाद नांदेड़ से हिंडन के बीच सुबह नौ बजे फ्लाइट उड़ेगी, जो 11 बजे सुबह हिंडन पहुंचेगी।

हिंडन एयरपोर्ट से आदमपुर के लिए 11:25 बजे सुबह फ्लाइट चलेगी, जो 12:25 बजे आदमपुर व आदमपुर से हिंडन के लिए 12:50 पर फ्लाइट शुरू होगी, जो दोपहर 1:50 पर वापस हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेगी। दोपहर 2:15 पर हिंडन से नांदेड़, फिर नांदेड़ से बेंगलुरु के लिए 16:45 शाम को फ्लाइट शुरू होगी। यह शाम को 6:05 पर बेंगलुरु पहुंचाएगी।

अभी तक का फ्लाइट का सबसे सस्ता टिकट

ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। यूपीआइ पर 31 मार्च से आप आदमपुर के लिए 1499 रुपये में टिकट बुक कर सकते हैं। हिंडन एयरपोर्ट से यह अभी तक का फ्लाइट का सबसे सस्ता टिकट है। इसमें सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है।

आदमपुर के लिए फ्लाइट शुरू होने की घोषणा पहली कर दी गई थी। कई बार इस फ्लाइट शुरू होने की तिथि बदली जा चुकी है, लेकिन इस बार टिकट की बुकिंग शुरू होने से पुष्टि हो गई है कि 31 मार्च से हिंडन एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू हो जाएगी।

किशनगढ़ लिए जारी है उड़ान

क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत हिंडन एयरपोर्ट से किशनगढ़ का टिकट दो हजार रुपये का है। हिंडन एयरपोर्ट से 16 फरवरी को किशनगढ़ के लिए स्टार एयर ने फ्लाइट शुरू की थी। पहले दिन 47 यात्रियों को लेकर 76 सीटर विमान किशनगढ़ के लिए उड़ा था। इस विमान में 12 सीट बिजनेस क्लास के लिए सुरक्षित रखी गई हैं।

इन शहरों के लिए उड़ान सेवा होगी शुरू

डायरेक्टर सरस्वती वेंकटेश ने बताया की एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस कंपनी की ओर से हैदराबाद, कोलकाता व मोपा (गोवा) के लिए फ्लाइट शुरू होगी।