Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणवी फिल्म निर्माता उत्तर कुमार गिरफ्तार, एक्ट्रेस की आपबीती सुन एक्शन में आई पुलिस

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 01:37 PM (IST)

    गाजियाबाद के साहिबाबाद में हरियाणवी फिल्म निर्माता उत्तर कुमार को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक हरियाणवी अभिनेत्री ने उन पर शादी और तरक्की का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पीड़िता का आरोप है कि उत्तर कुमार ने फिल्मों में रोल देने के बदले शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

    Hero Image
    हरियाणवी फिल्म निर्माता व कलाकार उत्तम कुमार को गिरफ्तार किया।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद के साहिबाबाद में शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक हरियाणवी फिल्म निर्माता व कलाकार उत्तम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    उत्तर कुमार पर एक हरियाणवी अदाकारा युवती ने शादी व तरक्की का झांसा देकर दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई थी। पुलिस मामले में जांच कर रही थी।

    वहीं, जांच के बाद तथ्यों के आधार पर पुलिस ने साेमवार सुबह आरोपी उत्तर कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फिल्म निर्माता ने पीड़िता ने कई फिल्मों व गानों में रोल दिया और इसके बदले उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में एक फिल्म में लीड रोल देने का झांसा देकर उनके साथ कई दिन तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में लीड रोल किसी और को दे दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- किशोरियों को प्रेमजाल में फंसाता था गिरोह, फिर ब्लैकमेल कर अपने ही घर में... गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बताया कि अब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और उनसे संपर्क भी समाप्त कर दिए। इससे परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।