Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में पति ने थार कार से शिक्षिका पत्नी को मारी टक्कर, भाई की शिकायत पर केस दर्ज

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 10:25 PM (IST)

    गाजियाबाद के लोहिया नगर में एक शिक्षिका को थार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। महिला के भाई ने पति पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं और वह मकान बेचना चाहता है जिसके चलते उसने यह कृत्य किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    पति ने ही शिक्षिका को थार से उड़ाया था, मुकदमा दर्ज

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के लोहिया नगर में थार कार की टक्कर से घायल हुई महिला शिक्षिका के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

    महिला के भाई ने उसके पति पर हत्या करने के इरादे से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। टक्कर मारने का वीडियो बृहस्पतिवार को इंटरनेट पर वायरल हो गया था। हालांकि जब पुलिस महिला के घर पहुंची थी तो उसने कार्रवाई कराने से मना कर दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहल्ला महाजनान बेहट सहारनपुर में रहने वाले दीपक कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 15 वर्ष पूर्व उनकी बहन पारुल की शादी लोहिया नगर निवासी सचिन गुप्ता के साथ हुई।

    सचिन गुप्ता के अन्य महिला से संबंध हैं। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद रहता था। दोनों अलग-अलग रहने लगे। उनकी बहन ने सहारनपुर में पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ पूर्व में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।

    उनकी बहन बच्चों के साथ सचिन गुप्ता के मकान में रहती है। वह निजी स्कूल में अध्यापिका की नौकरी कर रही है। सचिन गुप्ता मकान बेचना चाहता है। जिसके चलते सचिन ने उनकी बहन को थार से टक्कर मारकर हत्या का प्रयास किया।

    टक्कर लगने से उनकी बहन घायल हो गई थी। उनकी बहन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद सचिन गुप्ता अपने बहनोई रामअवतार जिंदल के साथ उनकी बहन से मिलने पहुंचे थे।

    सचिन ने उनकी बहन को जान से मारने की धमकी। पुलिस ने बताया कि पारुल के भाई की तहरीर पर सचिन गुप्ता और रामअवतार जिंदल व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पति को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

    लोगों ने की थी आरोपी को पकड़ने की मांग

    टक्कर मारने का 19 सेकेंड के वीडियो प्रसारित हुआ था। वीडियो में महिला सड़क पर आती दिखती है। महिला के हाथ में कुछ कागज हैं। तभी पीछे से काले रंग की एक थार गाड़ी आती है।

    वह महिला को तेज टक्कर मार देती है। महिला हवा में उछलती दिखती है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस महिला के घर पहुंची थी। उस दौरान महिला ने कार्रवाई कराने से मना कर दिया था।

    पुलिस को देखकर महिला ने अपने घर का दरवाजा तक नहीं खोला था। इंटरनेट मीडिया पर लोग आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें- Disha Patani Case: दिशा पाटनी के घर फायरिंग कर वापस आ गए दो नाबालिग आरोपित, बागपत पुलिस को नहीं लगी भनक