Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रू कॉलर पर अंजान महिला की फोटो देख पत्नी का चढ़ा पारा, आयकर इंस्पेक्टर पति ने महिला थाने से मांगी मदद

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 06:34 PM (IST)

    गाजियाबाद में आयकर विभाग के एक इंस्पेक्टर की पत्नी ने ट्रू कॉलर पर महिला की फोटो देखकर पति पर शक किया और विवाद हो गया। इंस्पेक्टर ने महिला थाने में शिकायत की। पुलिस ने दंपती की काउंसलिंग की जिसके बाद पत्नी को अपनी गलती का एहसास हुआ और दोनों में सुलह हो गई। पुलिस ने अगस्त में ऐसे कई दंपतियों के रिश्ते बचाए।

    Hero Image
    आयकर इंस्पेक्टर के ट्रू कालर पर महिला की फोटो देख पत्नी भड़की, थाने पहुंचा मामला

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। आयकर विभाग के 52 वर्षीय इंस्पेक्टर के मोबाइल पर काॅल आई। ट्रू काॅलर पर महिला की फोटो लगी थी। इंस्पेक्टर की पत्नी को लगा कि पति का महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इस पर दंपती के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति महिला थाने पहुंच गया। उसने पत्नी को समझाने की गुहार लगाई। पुलिस ने दंपती की तीन दिन एक-एक घंटे काउंसलिंग की तो पत्नी को अपनी गलती का अहसास हुआ। दोनों के रिश्तों की टूटती डोर फिर से जुड़ गई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेक करती रहती हैं मोबाइल

    राजनगर एक्सटेंशन में रह रहे आयकर विभाग के इंस्पेक्टर ने महिला थाने में शिकायत करते हुए बताया कि पत्नी उस पर शक करती है। शक की वजह से उन्होंने अपने मोबाइल में किसी महिला का नंबर सेव नहीं किया है। वह किसी महिला से बात नहीं करते हैं। मोबाइल का पासवर्ड भी पत्नी को पता है। वह मोबाइल को समय-समय पर चेक करती है। उनके मोबाइल पर परिचित की काॅल आई थी।

    पति पहुंचा महिला थाने

    परिचित ने अपने ट्रू काॅलर पर पत्नी की फोटो लगा रखी थी। काॅल रिसीव करते समय यह ट्रू काॅलर पर पत्नी ने फोटो देख लिया। पत्नी ने महिला के साथ संबंध रखने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह वह झगड़ा करती रही। इस पर पति महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

    तब जाकर दोनों में हुई सुलह

    महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिंह ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि इंस्पेक्टर के पास किसी महिला ने फोन नहीं किया था। पत्नी को गलतफहमी हो गई थी। दंपती को तीन दिन बुलाकर समझाया गया। उन्हें बताया कि ट्रू काॅलर पर किसी का भी फोटो लग सकता है। कई बार नया नंबर लेने पर टू् काॅलर पर किसी अनजान व्यक्ति का भी फोटो लगा रहता है। इस पर दोनों में सुलह हो गई।

    अगस्त में 62 दंपती के रिश्ते को बचाया

    महिला थाने में जिले से अगस्त में पति-पत्नी विवाद के 339 प्रार्थना पत्र एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्राप्त हुए। पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने की बजाय पहले इनकी काउंसलिंग की। पुलिस ने 62 रिश्तों को टूटने से बचा लिया। दोनों पक्षों के विवाद को खत्म कराकर उनकी सलाह करा दी।

    एक नजर आंकड़ों पर

    इनमें 29 प्रार्थना पत्र की एफआइआर दर्ज की गई हैं जबकि अन्य मामलों में काउंसलिंग की तारीख लग रही है। वहीं, जनवरी से अब तक 2398 प्रार्थना पत्र एफआईआर के लिए थाने में आए। पुलिस ने इनमें 260 दंपती की सुलह करा दी गई। समझाने पर नहीं मानने पर पुलिस ने 135 मामलों में एफआईआर दर्ज की है। 993 मामलों में पुलिस सुलह कराने का प्रयास करने में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ड्यूटी पर जाते समय महिला सिपाही पर ट्रक चढ़ा, हादसे में मौत, ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार