विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: डासना देवी मंदिर से महाकुंभ जा रहे संतों का एक्सीडेंट, यति नरसिंहानंद बोले- जिहादियों ने किया हमला

Published: Thu, 09 Jan 2025 11:22 AM (IST)

Ghaziabad News गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे संतों के कैंटर का बुधवार रात एटा में ...और पढ़ें

डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी की फाइल फोटो- जागरण
डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी की फाइल फोटो- जागरण

HighLights

  1. संतों के कैंटर में ट्रक ने मारी टक्कर
  2. बुधवार रात एटा में हुआ हादसा

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे संतों के कैंटर का बुधवार रात एटा में एक्सीडेंट हो गया। कैंटर में ट्रक ने टक्कर मारी है। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।

डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी का कहना है कि कैंटर में टक्कर साजिश है। जिहादियों ने कैंटर में हमला किया है। डासना मंदिर से जुड़े यति रणसिंहानंद गिरी का कहना है कि हादसे में घायल रामस्वरूपानंद महाराज, अभयानंद गिरी, सत्यानंद गिरी, पवन समेत कैंटर में संतों के साथ जा रहे डासना निवासी वसीम घायल हुए हैं।

कैंटर में राशन और कंबल-गद्दे रखे हुए थे। टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को स्थानीय पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

ये भी पढ़ें-

27 हजार से अधिक थैले व थाली महाकुंभ के लिए भेजे

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियां चारों ओर जोर-शोर से चल रही हैं। हरनंदी महानगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी हरित महाकुंभ बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए एक थाली-थैला संग्रह अभियान चलाया जा रहा है।

हरनंदी महानगर से करीब 27 हजार थैले व स्टील प्लेट भेज दिए हैं। इसके तहत स्वयंसेवक घर-घर जाकर कपड़े के थैले व स्टील की थालियां एकत्रित कर रहे हैं। इनका उपयोग महाकुंभ में किया जाएगा। कुंभ क्षेत्र को प्लास्टिक की सामग्री से मुक्त रखा जा सके। हरनंदी महानगर में चलाए गए इस अभियान के तहत कपड़े के थैले व स्टील की थालियां एकत्रित की गईं।

अभियान में संघ के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। महानगर प्रचारक ललित शंकर ने कहा कि आरएसएस न केवल समाज हित में बल्कि विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाता है। इस बार हमने महाकुंभ को हरित बनाने का संकल्प लिया है।

गाजियाबाद में चारों तरफ दिख रहे बड़े-बड़े होर्डिंग

गाजियाबाद में चारों ओर महाकुंभ की आस्था देखने को मिल रही है। नमो भारत स्टेशन व आसपास दिव्य-भव्य-डिजिटल महाकुंभ के बड़े-बड़े होर्डिंग व बैनर लगाए गए हैं। जिनसे लोग महाकुंभ की आस्था के लिए आकर्षित हो रहे हैं। एक तरफ प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ को लेकर चारों ओर आस्था का माहौल है।

हर तरफ नजर घूमाते ही केवल महाकुंभ के होर्डिंग दिखाई दे रहे हैं। इससे सरकार का सीधा संदेश है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु संगम में डूबकी लगाएं। दरअसल 13 जनवरी से 26 फरवरी से प्रयागराज में महाकुंभ मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें करोड़ों श्रद्धालु पहुंचेंगे।

महाकुंभ के साथ एकता का संदेश

सड़क किनारे व डिवाइडर पर सरकार की तमाम योजनाओं के होर्डिंग लगाए हैं। उनमें भी महाकुंभ में लोगों की आस्था को दिखाया गया है। इन होर्डिंग पर महाकुंभ के साथ ही पूरा हो एक देश, आध्यात्मिक सांस्कृतिक धरोहर का महापर्व, सामाजिक समता का महापर्व, सनातनी गर्व, महाकुंभ पर्व जैसे विभिन्न संदेश दिए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।