यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad में सिपाही से भिड़ गया युवक, हाथापाई का वीडियो देख पुलिस अधिकारी भी हैरान
गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक सिपाही और युवक के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ है। युवक ...और पढ़ें

HighLights
- गाजियाबाद में सिपाही और युवक में हाथापाई
- युवक ने सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया
- डायल-112 के अधिकारी कर रहे हैं जांच
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक सिपाही और एक युवक का नोकझोंक का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ। वीडियो में युवक सिपाही सोनू चौधरी पर मारपीट का आरोप लगा रहा है।
इसके बाद दोनों एक दूसरे का वीडियो बनाते हुए भी हाथापाई पर उतारू हो गए। युवक आरोप लगा रहा है कि उसे बिना वजह थप्पड़ मारा गया। मौके पर एक दारोगा और एक सिपाही भी मौजूद हैं।
इस संबंध में एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि वायरल वीडियो संज्ञान में है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जो पुलिसकर्मी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं वह क्रासिंग रिपब्लिक थाने में तैनात नहीं हैं।
सभी पुलिसकर्मी पीआरवी पर तैनात हैं। मामले की जांच डायल-112 के अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
