यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad News: भड़काऊ पोस्ट डालने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई
गाजियाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट डालने वाले मोहित कौशिक नामक युवक को गिरफ्तार ...और पढ़ें

HighLights
- भड़काऊ पोस्ट डालने पर युवक गिरफ्तार
- सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया
संवाद सहयोगी, मुरादनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में समुदाय विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी मसूरी ने बताया कि दो दिन पूर्व रेवड़ा रेवड़ी गांव के रहने वाले एक युवक के सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली थी। पोस्ट में आरोपी युवक ने समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक बाते कही थी।
वहीं, उक्त पोस्ट के वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इस संबंध में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार दोपहर को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक मोहित कौशिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
