यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आबकारी विभाग ने अपनाया नया तरीका, अब सिर्फ दुकान में नहीं; यहां भी बिकेगी शराब
गाजियाबाद में शराब की बिक्री के लिए आबकारी विभाग ने नया तरीका अपनाया है। ठेकेदारों को दुकान न मिलने पर ...और पढ़ें

HighLights
- शराब बिक्री के लिए कंटेनर का सहारा
- दुकानों के विरोध के कारण समस्या
- राजस्व वसूली पर पड़ रहा असर
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शहर में शराब की बिक्री के लिए आबकारी विभाग ने तीन ठेकेदारों को ठेका दे रखा है, लेकिन उन्हें किराए पर दुकान नहीं मिल रही है। अब शराब की बिक्री के लिए नगर निगम की जमीन को किराए पर लेकर वहां कंटेनर में शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विजय नगर सेक्टर-9, जागृति विहार और भोवापुर में शराब की दुकानों का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि विभाग ने आबादी वाले क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन विरोध के चलते शराब बिक्री के लिए दुकानें किराए पर नहीं दी जा रही हैं।
शराब न बिकने से राजस्व वसूली भी प्रभावित हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए आबकारी विभाग ने आबादी वाले क्षेत्रों से दूर नगर निगम की खाली जमीन पर कंटेनर रखकर शराब बेचने का प्रस्ताव तैयार किया है।
जमीन की उपलब्धता को लेकर नगर निगम से पत्राचार किया गया है। अगर नगर निगम जमीन किराए पर देने को राजी हो जाता है तो कंटेनरों में दुकानें खोलकर शराब बेची जाएगी।
