Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुष्कर्म के आरोपी हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष ने किया सरेंडर, पुलिस को देख पिछले दरवाजे से हुआ था फरार

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 12:29 PM (IST)

    गाजियाबाद के मुरादनगर में एलएलबी की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष सुशील प्रजापति ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पीड़िता ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह 12 दिनों से फरार था पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी रखा था। गाजियाबाद न्यूज़ में यह मामला सुर्खियों में रहा।

    Hero Image
    पीड़िता ने सुशील प्रजापति पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जनपद के मुरादनगर में एलएलबी की छात्रा ने खुद को हिंदू युवा वाहिनी का नगर अध्यक्ष बताने वाले युवक पर नामी वकील के पास प्रैक्टिस कराने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। 12 दिन तक फरार रहने के बाद हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष आरोपित सुशील प्रजापति ने गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। डीसीपी ग्रामीण ने आरोपित को पकड़वाने वाले को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की थी। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही थीं। पीड़िता ने सुशील प्रजापति पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    यह भी पढ़ें- यूपी में पुलिस को देख पिछले दरवाजे से भागा हिंदू युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष, ये है पूरा मामला