यूपी में पुलिस को देख पिछले दरवाजे से भागा हिंदू युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष, ये है पूरा मामला
मुरादनगर में दुष्कर्म के आरोपित सुशील प्रजापति को शरण देने के आरोप में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी का नाम पुलिस ने मुकदमे में बढ़ा दिया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची लेकिन वह भागने में सफल रहा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इस मामले में पहले भी दो आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है।

जागरण संवाददाता, मुरादनगर। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे सुशील प्रजापति को शरण देने के आरोप में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी का नाम पुलिस ने मुकदमे में बढ़ा दिया है।
बुधवार दोपहर बड़ी संख्या में पुलिस बल आयुष त्यागी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंचा। पुलिस को आते देख आरोपित घर के पिछले दरवाजे से निकलकर भाग गया।
पुलिस टीम ने आरोपित का पीछा किया, लेकिन पुलिसकर्मी पकड़ने में सफल नही हो सके। इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को पहले भी जेल भेज चुकी है। उनपर भी सुशील प्रजापति को शरण देने का आरोप था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।