Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad: 11 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने की गंदी हरकत; मुंह दबाकर किया दुष्कर्म; जान से मारने की भी दी धमकी

    By Hasin ShahjamaEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Thu, 12 Jan 2023 12:22 AM (IST)

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक गाांव में बुधवार देर शाम एक 11 वर्षीय बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान है। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    बच्ची अपने बड़े भाई और भाभी के साथ किराये के मकान में रहती है। भाई मजदूरी करता है।

    साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एक गाांव में बुधवार देर शाम एक 11 वर्षीय बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची की तबीयत बिगड़ गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान है। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें पूरा मामला

    बच्ची अपने बड़े भाई और भाभी के साथ किराये के मकान में रहती है। भाई मजदूरी करता है। जबकि भाभी घरेलू सहायिका काम करती है। इस मकान में 10 कमरे हैं। सभी कमरों में किरायेदार रहते है। बुधवार शाम को भाई और भाभी मजदूरी करने गए थे। जब शाम को आठ बजे लौटे तो उन्हें घर में बच्ची नहीं मिली। उन्होंने काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला।

    पीड़ित परिवार के सामने वाले कमरे से 24 वर्षीय अजय उर्फ विक्की नाम का युवक बच्ची को लेकर बाहर निकला। अजय ने कहा बच्ची उसके कमरे में छिपी हुई थी। बच्ची के खून में सने कपड़े देखकर भाभी को अनहोनी की आशंका हुई। बच्ची रो रही थी और बहुत डरी हुई थी। पूछने पर सहमी बच्ची ने घटना के बारे में बताया। उसके रोने पर आरोपित ने मुंह दबा दिया था। आरोपित ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। स्वज ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को जीटी रोड से एक घंटे के भीतर ही तलाश कर लिया। आरोपित बस में बैठकर भागने की फिराक में था।

    बच्ची की तबीयत बिगड़ी

    घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वजन का कहना है कि बच्ची के चेहरे पर भी नाखून से खरोंचने के निशान है। इसके अलावा उसके शरीर पर कई चोट के निशान हैं। बच्ची ने बताया कि इससे पहले भी आरोपित ने उसे कई बार कमरे में बुलाने की कोशिश की थी, लेकिन वह उसके कमरे में नहीं जाती थी। बुधवार को आरोपित उसे बहला-फुसलकर ले गया था।

    पीड़ित बच्ची पर थी दो बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी

    भाई-भाभी के एक वर्षीय और तीन वर्षीय दो बच्चे हैं। भाई व भाभी दोनों बच्चों को पीड़ित बच्ची की जिम्मेदारी पर कमरे में छोड़कर मजदूरी करने चले जाते हैं। बुधवार को भी दोनों बच्चों को पीड़ित बच्ची की जिम्मेदारी पर छोड़कर गए थे। शाम को घर लौटने पर दोनों बच्चे अकेले थे। पीड़ित बच्ची कमरे में नहीं थी।

    दो पर दुष्कर्म का आरोप 

    स्वजन का कहना है कि अजय ने कमरे में अपने एक रिश्तेदार को बुला रखा था। उस रिश्तेदार ने भी आरोपित के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया है। रिश्तेदार का कहना है उन दोनों ने बैठकर कमरे में शराब पी थी। इसके बाद वह सो गया था। उसे घटना के बारे में नहीं पता। स्वजन ने पुलिस को दी गई तहरीर में दो लोगों द्वार दुष्कर्म करने का जिक्र नहीं किया है।

    घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म केवल एक युवक ने किया है। आरोपित युवक मजदूरी करता है।

    - स्वतंत्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम

    यह भी पढ़ें- Ghaziabad Crime: दूध लेने निकली 15 साल की बच्ची से हैवानियत, ई-रिक्शा में सवार युवकों ने किया दुष्कर्म

    comedy show banner