Ghaziabad Crime: दूध लेने निकली 15 साल की बच्ची से हैवानियत, ई-रिक्शा में सवार युवकों ने किया दुष्कर्म
गाजियाबाद में दूध लेने गई किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी किशोरी घर से दूध लेने गई थी। इसी दौरान वह लेट हो गई।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। थाना क्षेत्र की एक कालोनी में दूध लेने गई किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी किशोरी घर से दूध लेने गई थी। इसी दौरान वह लेट हो गई। इसके बाद ई-रिक्शा में सवार दो युवकों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
जानें पूरा मामला
पीड़ित के मुताबिक, घर पर डांट के डर से किशोरी ने रिश्तेदारी में जाने की योजना बना ली। आरोप है कि रास्ते में ई-रिक्शा सवार दो युवक मिले। जिन्होंने बस तक छोड़ने का बहाना बनाकर उसको ई रिक्शा में बैठा लिया। आरोप है कि जलालपुर रोड पर एकांत स्थान पर ले जाकर आरोपितों ने किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मुंह खोलने पर उसको जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपितों ने किशोरी के साथ मारपीट भी की। इसके बाद उसको बस में दिल्ली के लिए बैठा दिया।
गाजियाबाद के एएलटी चौराहे पर जाकर किशोरी बस से उतर गई और उसने वहां की पुलिस को आपबीती सुनाई। वहां की पुलिस ने इस मामले में मुरादनगर पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस किशोरी को लेकर मुरादनगर ले आई। इसकी जानकारी मिलने पर किशोरी के परिवार के सदस्य भी थाने पहुंच गए। मामले में पुलिस ने नाजिम निवासी नूरगंज, उसके साथी शाहिद निवासी मलिक नगर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
एसीपी ने मामले को लेकर ये कहा-
एसीपी डा ई राजा ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर आरोपितों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।