Ghaziabad: नव वर्ष की पार्टी के बाद होटल पहुंची युवती से होटलकर्मी ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Ghaziabad News नव वर्ष की पार्टी करके शनिवार रात दोस्तों के साथ लिंक रोड थाना क्षेत्र के एलीगेंट होटल में पहुंची युवती के साथ होटलकर्मी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। नव वर्ष की पार्टी करके शनिवार रात दोस्तों के साथ लिंक रोड थाना क्षेत्र के एलीगेंट होटल में पहुंची युवती के साथ होटलकर्मी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।
मूलरूप से कानपुर की एक युवती इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में रहती है। उसके अनुसार, शनिवार रात में करीब साढ़े तीन बजे वह नव वर्ष की पार्टी करके पांच दोस्तों के साथ लिंक रोड थाना क्षेत्र के एलीगेंट होटल में पहुंची। उसमें तीन कमरे बुक किए। वह एक कमरे में जाकर सो गई। उसके दोस्त दूसरे कमरे में पार्टी करने लगे। वह शराब के नशे में थी। होटल का एक कर्मचारी उनके कमरे में घुस गया और उनके साथ दुष्कर्म किया।
रविवार तड़के करीब चार बजे उन्होंने अपने दोस्तों को आपबीती सुनाई। उन्होंने आरोपित होटलकर्मी को पहचान लिया। नीचे रिसेप्शन पर जाकर घटना की जानकारी दी। उसके बाद मामले की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित होटलकर्मी सुबोध कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की।
कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की खुली पोल
नव वर्ष को लेकर पुलिस के आलाधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था का दावा किया था। होटल, रेस्टोरेंट, माल आदि के संचालकों को लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश देने का दावा किया था। इन दावों के बीच होटल में होटलकर्मी ने ही युवती के साथ दुष्कर्म किया। इससे सभी दावों की पूरी तरह से पोल खुल गई।
कैमरे खराब
सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने आरोपित सुबोध को पहचान लिया। उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पीड़िता के मुताबिक उन्होंने होटल के कर्मचारियों से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने को कहा। कर्मचारियों ने कैमरे खराब होने की बात करके फुटेज नहीं दिखाई।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। -पूनम मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त, साहिबाबाद।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।