Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में नवरात्र पर अनूठे अभियान की शुरुआत, भक्ति और सेवा के साथ समाज में बदलाव के लिए नौ संकल्प

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 03:55 PM (IST)

    गाजियाबाद में नवरात्रि पर एक अनोखे अभियान की शुरुआत हो रही है। सुरविंद्र किसान ने समाज सुधार और जनजागरूकता को केंद्र में रखते हुए नौ संकल्प लिए हैं। इसमें नशामुक्त समाज दहेज प्रथा का अंत महिला सम्मान और शिक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। इस अभियान को सोशल मीडिया पर भी समर्थन मिल रहा है।

    Hero Image
    नवरात्र में भक्ति और सेवा संग समाज में बदलाव का संकल्प।

    शाहनवाज अली, गाजियाबाद। नवरात्रि का पर्व इस बार गाजियाबाद में एक नए स्वरूप में मनाया जाएगा। यहां केवल घटस्थापना और पूजन ही नहीं, बल्कि समाज सुधार और जनजागरूकता को केंद्र में रखकर अनोखे नवरात्र अभियान की शुरुआत हुई है।

    सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अभियान चला रहे युवा सुरविंद्र किसान का कहना है कि नवरात्र में मां दुर्गा की भक्ति तभी सार्थक होगी, जब इसे सेवा और सकारात्मक बदलाव से जोड़ा जाए।

    इसके लिए सुरविंद्र किसान ने नवरात्रि के नौ दिन समाज हित के नौ काम करने और इसके प्रति जागरूकता का संकल्प लिया है। इसके तहत लोगों से वचन लिया जाएगा कि नवरात्रि धार्मिक के साथ सामाजिक उत्सव की तरह मनाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद से शुरू हुआ यह अनोखा नवरात्र अभियान भक्ति और समाज सेवा एक-दूसरे के पूरक होने का संदेश देगा। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा की उपासना तभी पूर्ण होगी, जब समाज से बुराइयों का अंत कर हर घर तक समानता और सम्मान पहुंचे।

    नवरात्रि केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता का पर्व है। जब हर मां के नाम एक पेड़ लगेगा, हर बहन-बेटी को समान अधिकार मिलेगा और हर घर तक शिक्षा और स्वास्थ्य पहुंचेगा। तभी सच्चे अर्थों में विजयदशमी होगी।

    नवरात्रि पर समाज मे परिवर्तन के संकल्प

    • नशामुक्त समाज बनाने का प्रण।
    • दहेज प्रथा खत्म करने की शपथ।
    • नाबालिग लड़कियों की शादी पर रोक का संकल्प।
    • विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं का सम्मान।
    • हर क्षेत्र में महिलाओं के अधिकार और सम्मान को बढ़ावा देना।
    • सैनिटरी पैड डोनेशन कर मां शक्ति का सच्चा सम्मान।
    • एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान चलाना।
    • रक्तदान और शिक्षा सामग्री का वितरण करना।
    • नशा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भोजन को आज का रावण बताकर उसका दहन करना।

    इंटरनेट मीडिया पर भी उत्साह

    अभियान को युवाओं, महिला मंडलों और सामाजिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिलने लगा है। सोशल मीडिया पर भी #WorldNavratri2025 #NashaMuktiAbhiyan #MahilaSamman #EkPedMaaKeNaam जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं।

    यह भी पढ़ें- Delhi-NCR की 5 जगहों पर मिलेगा गरबा-डांडिया का असली मजा, इस नवरात्र बिल्कुल न करें मिस