Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad Murder: युवक की हत्या कर जंगल में फेंका शव, प्रेम-प्रसंग में मर्डर करने का आरोप

    By Hasin ShahjamaEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 10:11 PM (IST)

    गाजियाबाद के सिकरानी गांव के जंगल में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला। युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतक के चेहरे पर किसी भारी चीज से वार कर उसकी हत्या की गई। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या में एक या दो लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है।

    Hero Image
    युवक की हत्या कर जंगल में फेंका शव, प्रेम-प्रसंग में मर्डर करने का आरोप

    संवाद सहयोगी, लोनी। कोतवाली क्षेत्र सिकरानी गांव के जंगल में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला। युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने प्रेम प्रसंग में हत्या करने का आरोप लगाते हुए महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2013 में हुई थी युवक की शादी

    नंदग्राम की गीता राठौर ने बताया कि उनके 32 वर्षीय बेटे अनिल राठौर की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही उसका तलाक हो गया था। अनिल ने ग्रेटर नोएडा में पानी सप्लाई का काम किया था। यहां उसका एक महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। महिला के चार बच्चे भी थे।

    एक महिला के साथ रहता था युवक

    परिवार वालों का कहना है सितंबर 2023 में वह महिला और उसके चार बच्चों के साथ नंदग्राम में किराये के मकान में रहा रहा था। वह मोहन नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार शाम को अनिल की अनुपस्थिति में महिला का पति उनके नंदग्राम वाले घर आया था। वह जबरन पत्नी को साथ ले गया।

    इसके बाद शाम को अनिल घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। बुधवार को सिकरानी में राहगीरों ने अनिल का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो चेहरा खून से लथपथ था। शरीर पर अन्य जगह भी चोट के निशान थे। पुलिस को मृतक की जेब में मोबाइल मिला।

    बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे मां ने अनिल के नंबर पर कॉल की तो पुलिस ने फोन उठाकर जानकारी दी। उनकी ओर से महिला के पति के खिलाफ शिकायत दी गई। मृतक की मां गीता ने बताया कि वह किराना की दुकान करती हैं। उनका बेटा अनिल दोपहर करीब तीन बजे आया था। बहन के घर दनकौर जाने की बात कहकर पांच सौ रुपये मांगे थे।

    यह भी पढ़ें- Ghaziabad Crime: ऑटो चालक और उसके साथी बच्ची को किया अगवा, मुंह दबाकर हाथ-पैर बांधे और फिर...

    उन्होंने शाम करीब साढ़े छह बजे अनिल के मोबाइल पर कॉल कर पूछा कि कहां है तो उसका कहना था कि ऑटो के इंतजार में परी चौक पर खड़ा है। इसके बाद कई बार कॉल की, लेकिन उसका मोबाइल नहीं उठा। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे काल की तो थाना प्रभारी लोनी ने कॉल उठाकर उन्हें एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। स्वजन मौक पर गए तब हत्या का पता चला।

    चेहरे पर किए थे वार

    पुलिस जांच में आया है कि मृतक अनिल का चेहरा खून से लथपथ था। इससे साफ है कि चेहरे पर ही किसी भारी चीज से वार कर उसकी हत्या की गई। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या में एक या दो लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। आसपास के लोगों ने किसी बात को लेकर देर रात में इन लोगों में कहासुनी होते भी सुना था।

    स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सीडीआर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है। आरोपित के पकड़े जाने पर हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। - रजनीश कुमार उपाध्याय, सहायक पुलिस आयुक्त, लोनी।

    यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: पांचवीं की छात्रा के साथ रेप, शोर मचाने पर मुंह पर बांधा कपड़ा; आरोपित को पुलिस ने दबोचा