गाजियाबाद में जमकर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, अवैध कब्जा हटाने के साथ 150 से ज्यादा झुग्गियां की गई ध्वस्त
गाजियाबाद में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। शहर के मोहन नगर विजय नगर सिटी और कवि नगर जोन में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमण हटाते हुए 55000 रुपये की वसूली की गई। 40 हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही रोहिंग्या मुसलमानों द्वारा बनाई जा रही झुग्गियों को भी तोड़ा गया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मोहन नगर, विजय नगर, सिटी और कवि नगर जोन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मोहन नगर जोन में कटोरी मिल के आसपास अतिक्रमण हटाया गया और 40 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
सिटी जोन में पटेल नगर, पुराना बस अड्डे के आसपास अतिक्रमण हटाया गया और 2,31, 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। विजयनगर जोन के शिवपुरी इलाके में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कवि नगर जोन में राजनगर सेक्टर-10 और सेक्टर-14 में अतिक्रमण हटाते हुए 55,000 रुपये की वसूली की गई। इसके साथ्ज्ञ ही शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया।
रोहिंग्या मुसलमान होने का दावा, ध्वस्त कराई झुग्गियां
उधर, कनावनी पुलिया के पास नहर किनारे सिंचाई विभाग एवं नगर निगम की भूमि पर बनाई जा रही झुग्गियों को नगर निगम तोड़ दिया। यहां एक साथ 150 से अधिक झुग्गी बनाने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने स्ट्रक्चर बना लिया था। महापौर ने दावा किया कि झुग्गी बनाने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान हैं। आरोप लगाया कि रोहिंग्या दिल्ली आकर यहां बस रहे हैं।
महापौर सुनीता दयाल ने कराई कार्रवाई
महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि सोमवार को वह शहर का निरीक्षण कर रही थीं। तभी कनावनी की पुलिया के पास उन्होंने देखा की कुछ लोग झुग्गियां बना रहे हैं। जबकि कुछ झुग्गियां पहले से बन चुकी थीं। उन्होंने झुग्गियों बना रहे लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि सोनू और अमित नाम के व्यक्ति यहां झुग्गी बनवा रहे हैं। उनका प्रति झुग्गी 1500 रुपये प्रति माह किराया तय किया है।
नगर निगम की भूमि पर बनी थी झुग्गियां
झुग्गियों में बिजली कनेक्शन भी देने की तैयारी की जा रही थी। इसके बाद महापौर ने अमित का नंबर लेकर फोन पर बात की तो उसने उस भूमि को अपना बताया। ऐसे में महापौर ने उससे भूमि के कागज दिखाने के लिए कहा। इसका वह जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद महापौर ने निगम के अधिकारियों से कार्रवाई करने आदेश दिया। मंगलवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची।
बनाई गई 15 झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। जबकि अन्य झुग्गियों के स्ट्रक्चर को तोड़ दिया गया। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई है। जमीन चाहे किसी की भी हो निगम किसी को अवैध रूप से बसाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
उन्होंने आवास विकास परिषद के अधिकारियों से बात की। इसके बाद आवास विकास के प्रवर्तन दल की टीम भी मौके पर पहुंची। आवास विकास ने अपनी भूमि नहीं होने की बात कर कार्रवाई नहीं की। नगर निगम की टीम झुग्गी बनाने वालों पर नजर रखेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।