विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को मारी गोली; भेजा आ गया बाहर

Published: Tue, 30 Jan 2024 10:49 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jan 2024 12:10 PM (IST)

गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर से मंगलवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच ...और पढ़ें

घटनास्थल की तस्वीर जहां मिले थे दोनों शव। फाइल फोटो
घटनास्थल की तस्वीर जहां मिले थे दोनों शव। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कमला नेहरू नगर में एम्स के नशा मुक्ति केंद्र के बाउंड्री के बाहर आज सुबह एक महिला और पुरुष का शव मिला। दोनों के सिर में नजदीक से गोली मारी गई है।

मृतक महिंद्रा एंक्लेव के रहने वाले विनोद और दीपा हैं। पुलिस का कहना है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद के सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

100 मीटर की दूरी पर मिले दोनों शव

आज सुबह करीब 7:15 बजे पुलिस को कमला नेहरू नगर में दो शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को 100 मीटर की दूरी पर दोनों के शव मिले।

यह भी पढ़ें: आर्थिक रूप से संपन्नता, रसूख वाला परिवार, फिर क्यों दो बच्चों को छोड़कर चले गए दंपती; पहले पत्नी को मारा फिर खुद दी जान

मृतक विनोद मुजफ्फरनगर के भुखारेडी गांव का रहने वाला था। विनोद की एस क्रॉस कार भी मौके पर मिली। कार के शीशे पर सामने और चालक के बगल वाली सीट के शीशे पर भी गोली मारी गई है। कार के एक तरफ दीपा का शव मिला जबकि दूसरी तरफ विनोद का शव 100 मीटर की दूरी पर मिला।

पहले पत्नी को मारी गोली

मौके पर महिला का शव कार के नजदीक मिला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि विनोद ने पहले दीपा के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की, फिर खुद के सिर में गोली मार ली।

गोली लगने से विनोद का भेजा बाहर निकल आया। पुलिस का अनुमान है कि मौके पर चार फायर किए गए हैं एक गोली तमंचे में फंसी हुई मिली।

पुलिस ने क्या कहा

सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों की गोली लगने से मृत्यु हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है।-अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी कविनगर