विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आर्थिक रूप से संपन्न, रसूख वाला परिवार, फिर क्यों दो बच्चों को छोड़कर चले गए दंपती; पहले पत्नी को मारा फिर खुद दी जान

Published: Tue, 30 Jan 2024 12:02 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jan 2024 12:37 PM (IST)

एम्स नशा मुक्ति केंद्र के पास सड़क पर 100 मीटर की दूरी पर महिला और पुरुष दोनों का शव मिला ...और पढ़ें

बेटी और बेटे को पता नहीं कहां गए मम्मी-पापा (Photo- Jagran)
बेटी और बेटे को पता नहीं कहां गए मम्मी-पापा (Photo- Jagran)

HighLights

  1. गाजियाबाद में 100 मीटर की दूरी पर मिले दंपती के शव
  2. बेटी और बेटे को पता नहीं कहां गए मम्मी-पापा
  3. पत्नी की हत्या और खुदकुशी की वजह साफ नहीं
  4. पोस्टमार्टम के लिए भेज गए शव

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कमला नेहरू नगर में मंगलवार सुबह दंपती के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इस मामले को पहले डबल मर्डर माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की प्राथमिक जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है।

100 मीटर की दूरी पर मिले दोनों के शव

ताजा जानकारी के मुताबिक, एम्स नशा मुक्ति केंद्र के पास सड़क पर 100 मीटर की दूरी पर महिला और पुरुष दोनों का शव मिला है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पति ने पहले पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक दंपती महिंद्रा एन्क्लेव के रहने वाले हैं। दोनों के सिर पर गोली काफी पास से मारी गई है। इस घटना के बाद पुलिस कई सवालों के जवाब खोजने में जुट गई है। पुलिस आर्थिक रूप से संपन्न रसूख वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाली दंपती की हत्या की वजह तलाश रहे हैं।

बेटी और बेटे को नहीं पता कहां गए मम्मी-पापा

विनोद के दोस्त अनुज चौधरी का कहना है कि दोनों रात करीब पौने दस बजे घर से निकले हैं। देर रात तक वापस नहीं आने पर 15 वर्षीय बेटी सोनम और सात वर्षीय बेटे शिवाय ने पड़ोसियों को सूचना दी।

इसके बाद रात करीब तीन बजे कविनगर पुलिस को सूचना दी गई तब तक दोनों का पता नहीं था कि दोनों कहां हैं?

Also Read-

पत्नी की हत्या और खुदकुशी की वजह साफ नहीं

विनोद के पड़ोसियों और दोस्तों का कहना है कि विनोद का आर्थिक रूप से संपन्न परिवार से ताल्लुक है। 15 साल पहले वह ग्रेटर नोएडा की मोजर बेयर फैक्ट्री में नौकरी करता था। उसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी। विनोद की उत्तराखंड में एक दवा फैक्ट्री होने की भी जानकारी सामने आई है।

सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों की गोली लगने से मृत्यु हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है।

अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी कविनगर