Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad By-Election Results: गाजियाबाद में किसके सिर सजेगा विधायकी का ताज, फैसला आज

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 06:30 AM (IST)

    Ghaziabad By-Election Results गाजियाबाद में हुए उपचुनाव का परिणाम आज आएगा। गोविंदपुरम अनाज मंडी में सुबह आठ से बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक का डायवर्जन भी किया है। ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो। बता दें 20 नवंबर को हुए उपचुनाव में इस विधानसभा सीट से 14 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे।

    Hero Image
    Ghaziabad By-Election Counting: अनाज मंडी के मतगणना केंद्र को तैयार करते कामगार।जागरण

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। Ghaziabad By-Election Results: गाजियाबाद शहर विधानसभा में हुए उपचुनाव में पड़े मतों की गणना शनिवार को गोविंदपुरम अनाज मंडी में होगी। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 20 नवंबर को हुए उपचुनाव में इस विधानसभा से 14 प्रत्याशी मैदान में थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोविंदपुरम अनाज मंडी में सुबह आठ से बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। दोपहर करीब एक बजे के आसपास चुनाव का परिणाम आ जाएगा और गाजियाबाद शहर विधानसभा को अपना नया विधायक मिल जाएगा।

    गाजियाबाद शहर विधानसभा में 4,61,644 मतदाता हैं। इनमें से 1,53,747 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है, जो कि मात्र 33.30 प्रतिशत ही है। प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव हुआ था। इनमें सबसे कम मत प्रतिशत गाजियाबाद विधानसभा शहर सीट का रहा है।

    वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां की जनता ने अतुल गर्ग को विधायक बनाया था। कुछ माह पहले हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अतुल गर्ग को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनाव के मैदान में उतार दिया था। वे चुनाव जीत गए और गाजियाबाद के सांसद बन गए। इसके बाद उन्होंने इस विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया और यह सीट खाली हो गई थी।

    मतगणना के लिए लगाए गए 80 कर्मचारी

    मतगणना के लिए 20 टेबलों पर 80 कर्मचारी लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मचारी और एक माइक्रो आब्जर्वर को तैनात किया गया है। मतगणना वाले हाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मतगणना में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

    25 चक्र में पूरी होगी मतगणना

    मतों की गिनती 25 चक्र में पूरी होगी। इसके लिए एक हाल में 21 टेबल लगाई गईं हैं। इसके अलावा एक टेबल रिटर्निंग के लिए रहेगी। एक बार में एक टेबल पर एक ही ईवीएम रहेगी, जब इसकी गिनती पूरी हो जाएगी उसके बाद ही दूसरी ईवीएम स्ट्रांग रूम से लाई जाएगी।

    अलग-अलग प्रवेश द्वार से जाना होगा

    अनाज मंडी के गेट संख्या एक से मतगणना अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। गेट संख्या दो से मतगणना करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रवेश दिया जाएगा। हर मतगणना करने वाले कर्मचारी को जिला निर्वाचन कार्यालय से एक पास जारी किया गया। इसी पास को दिखाकर वे अंदर प्रवेश कर सकेंगे। बिना पास के किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना हाल में मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

    सभी प्रत्याशियों के एजेंट रहेंगे तैनात

    मतगणना हाल में टेबलों को इस तरह लगाया है कि इनका मुख सभी प्रत्याशियों के एजेंटों की ओर होगा। मतगणना टेबल के चारों ओर सभी प्रत्याशियों के एक-एक एजेंट रहेंगे। इसके अलावा प्रत्याशियों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। मतगणना के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

    • कुल मतदाता 4,61,644
    • कुल मत पड़े 1,53, 747
    • पुरुष मतदाता 88,626
    • महिला मतदाता 65,118

    वर्ष 2012

    • कुल मतदाता : 3,35,171
    • कुल मतदान : 1,80,897
    • मतदान प्रतिशत : 53.97
    • बसपा - सुरेश बंसल - 64,344
    • भाजपा - अतुल गर्ग - 52,253
    • कांग्रेस - सुरेंद्र प्रकाश गोयल - 37,048
    • सपा - पवन शर्मा - 17,124

    वर्ष 2017

    • कुल मतदाता : 4,23,919
    • कुल मतदान : 2,25,466
    • मतदान प्रतिशत : 53.18
    • भाजपा - अतुल गर्ग 1,24,024
    • बसपा - सुरेश बंसल - 54,540
    • कांग्रेस - केके शर्मा - 39,597

    वर्ष 2022

    • कुल मतदाता : 4,57,980
    • कुल मतदान : 2,44,908
    • मतदान प्रतिशत : 53.47
    • भाजपा - अतुल गर्ग - 1,50,205
    • सपा - विशाल वर्मा - 44,668
    • बसपा - कृष्ण कुमार - 32,691
    • कांग्रेस - सुशांत गोयल - 11,818