Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    गाजियाबाद में हैरान करने वाली वारदात! डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काट ले गए चार युवक

    Updated: Mon, 03 Mar 2025 01:26 PM (IST)

    गाजियाबाद में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां बम्हेटा में चार बदमाश एक डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काटकर ले गए। पीड़ित के भांजे का कहना है कि एक किन्नर गुरु के कहने पर उसके चार चेलों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आइए जानते हैं क्या पूरा मामला...

    Hero Image
    गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बम्हेटा में किन्नर ने चार लोगों को भेजकर एक डेरी संचालक का अंदरूनी अंग कटवा लिया। डेरी संचालक को गंभीर अवस्था में मेरठ के अजय अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़ित के स्वजन ने किन्नरों द्वारा भेजे गए युवकों पर हमले का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि वेव सिटी पुलिस ने शिकायत के बाद भी तीन दिन तक उनका केस दर्ज नहीं किया। आयुक्त से शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया है। इधर, पुलिस घटना को महेंद्र हत्याकांड से भी जोड़कर देख रही है।

    पहले नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश

    घटना 28 फरवरी की रात की है। पीड़ित के भांजे का कहना है कि एक किन्नर गुरु के कहने पर उसके चार चेलों ने घटना को अंजाम दिया है। भांजे जितेंद्र का कहना है कि उनके मामा संजय यादव (48 वर्ष) घटना वाली रात घर में अकेले सो रहे थे।

    रात करीब 11 बजे आए चार युवकों ने उनको कब्जे में लेकर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया उसके बाद प्राइवेट पार्ट काटकर अपने साथ ले गए।

    होश में लाने के लिए गर्म पानी भी डाला

    जितेंद्र के मुताबिक उनके मामा का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद होश में लाने के लिए गर्म पानी भी डाला गया। इसके बाद घायल संजय के सामने ही किसी पारो गुरु को फोन कर काम पूरा होने की जानकारी दी। आरोपितों के जाने के बाद पीड़ित ने जितेंद्र को फोन कर सूचना दी।

    पहले घायल को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया इसके बाद मेरठ में गढ़ रोड स्थित अजय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जितेंद्र का कहना है कि वेव सिटी पुलिस ने तीन दिन से उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। आज उन्होंने पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की है।

    संजय के मुताबिक बीते साल लाल कुआं के पास स्थित मानसरोवर पार्क कालोनी में हुए महेंद्र हत्याकांड से मामला जुड़ा हुआ है। घायल संजय यादव महेंद्र के दोस्त हैं।

    ये भी पढ़ें-

    बीते वर्ष हुए महेंद्र हत्याकांड से जुड़े हैं तार

    बीते वर्ष पांच मार्च को बम्हेटा के पास स्थित मानसरोवर पार्क कालोनी में महेंद्र की हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2019 में महेंद्र किन्नर बन गया था। उसके बाद स्वजन से अलग रहने लगा। महेंद्र कार धुलाई सेंटर चलाने वाले आकाश गोस्वामी उर्फ टोनी के साथ रिलेशनशिप में था।

    पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आकाश गोस्वामी, उसके बेटे गौरव गोस्वामी और उज्ज्वल चंदेला को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि महेंद्र लंबे समय से आकाश से शादी के लिए दबाव बना रहा था।

    पीछा छुड़ाने के लिए आकाश ने उसकी पीटकर हत्या कर दी थी। महेंद्र किन्नरों की संगत में रहता था। यह बात उनके डेरी संचालक को पता थी, क्योंकि महेंद्र से उनकी दोस्ती थी। इसी वजह से किन्नर डेरी संचालक से रंजिश रख रहे थे।