यूपी के कद्दावर नेता का निधन, SP और BSP सरकार में रह चुके हैं कैबिनेट मंत्री
गाजियाबाद से दुखद खबर है। मुरादनगर विधानसभा सीट से विधायक अजितपाल त्यागी के पिता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को लोहिया नगर स्थित आवास पर लाया गया जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजपाल त्यागी पांच दशक से राजनीति में सक्रिय थे।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद।Rajpal Tyagi Death: मुरादनगर विधानसभा सीट से विधायक अजितपाल त्यागी के पिता और पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजपाल त्यागी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।
वह बीमार थे, उपचार के लिए एक निजी अस्पताल मेंभर्ती थे। निधन के बाद दोपहर को उनके शव को लोहिया नगर स्थित आवास पर लाया गया, इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
राजपाल त्यागी पिछले पांच दशक से राजनीति में सक्रिय रहे, वह लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे और बाद में भाजपा में शामिल हुए। मुरादनगर विधानसभा सीट से उन्होंने दो बार निर्दलीय, दो बार कांग्रेस, एक बार सपा और एक बार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की।
सपा और बसपा सरकार में वह प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। वर्तमान में मुरादनगर सीट से पिछले दो बार से राजपाल त्यागी के बेटे अजितपाल त्यागी ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की है।
राजपाल त्यागी पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे चुके है। अपनी व्यवहार कुशलता के कारण वह गाजियाबाद की सियासत में मतदाताओं के बीच अपना अलग स्थान रखते थे, उनके निधन पर बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए आवास पर पहुंचे।
नम आंखों से उनके शव का हिंडन घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ ही भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य दल के राजनेता भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ चौथी बार कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, उनका सहयोगी कर चुका है सरेंडर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।