यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गाजियाबाद में गर्दन में फंसे जनलेवा मांझे से बचने के चक्कर में डीयू के छात्र की अंगुली कटी, आए नौ टांके
इंदिरापुरम में एक बीकॉम छात्र की गर्दन में जानलेवा मांझा फंस गया। मांझे से गर्दन बचाने की कोशिश में छात्र ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम की कनावनी कालोनी में बीकाॅम के छात्र की गर्दन में जानलेवा मांझा फंस गया। गर्दन को मांझे से जैसे ही बचाने की कोशिश की तो अंगुली चपेट में आ गई।
जानलेवा मांझे से अंगुली की हड्डी तक मास कट गया। गनीमत रही कि गर्दन कटने बच गई। छात्र की उंगली में नौ टांके लगे हैं।
कनावनी के रहने वाले विपिन कुमार ने बताया कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामानुजन काॅलेज में बीकाॅम प्रथम वर्ष का छात्र है। कनावनी में परिवार के साथ किराये पर रहता है।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घर की छत पर सूख रहे कपड़ों को लेने के लिए गया था। जैसे ही कपड़े उतारने शुरू किए तो गर्दन दबने का अहसास हुआ।
तुरंत हाथ गर्दन पर पहुंचा तो मांझा लिपटा हुआ था। जैसे ही मांझे को पकड़ा तो दूसरी ओर से पतंग उड़ा रहा बच्चा मांझे को खींच रहा था। कुछ सेकेंड में ही हाथ की अंगुली कट गई।
मांझा अंगुली में हड्डी तक घुस गया। विपिन ने बताया कि पास के ही एक क्लीनिक पर जाकर अंगुली को दिखाया। जहां डाॅक्टर ने नौ टांके लगाए हैं।
डाॅक्टर ने बताया कि अगर मांझा थोड़ी और तेजी से खींच रहा होता तो अंगुली अलग भी हो सकती थी। अगर हाथ नहीं लगाते तो गर्दन कट सकती थी।
यह भी पढ़ें- साहिबाबाद में नकली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली का रहने वाला दवा कंपनी का असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार
