साहिबाबाद मंडी विवाद: भड़काऊ भाषण और फायरिंग के आरोप में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव गिरफ्तार
साहिबाबाद मंडी में भड़काऊ भाषण देने और मंडी सचिव व उनकी पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। 11 अगस्त को दो पक्षों के विवाद में यादव के भाषण से बैठक का माहौल बिगड़ गया। फिर फायरिंग हुई और एक युवक घायल हो गया था। मंडी सचिव की पत्नी ने यादव सहित 150 लोगों पर एफआईआर कराई थी।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। साहिबाबाद मंडी में भड़काऊ भाषण देने व मंडी सचिव व उनकी पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है।
बीते 11 अगस्त को दो पक्षों में विवाद को लेकर मंडी में एक बैठक चल रही थी। इसी बीच बिजेंद्र यादव ने भाषण देना शुरू किया। इसके बाद बैठक का माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया था।
इसी आपाधापी में एक पक्ष ने बैठक में खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में सचिन नाम का युवक भी घायल हो गया था।
मामले में मंडी सचिव की पत्नी ने बिजेंद्र यादव समेत 150 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। यह कार्रवाई इसी मुकदमे के संदर्भ में की गई है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।