विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: लाउड स्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 12 लोगों पर केस दर्ज

By Vikas VermaEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Sun, 29 Jan 2023 10:45 PM (GMT+05:30)

मोदी नगर के भोजपुर गांव में शनिवार रात लाउड स्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो ...और पढ़ें

लाउड स्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
लाउड स्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। मोदीनगर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में शनिवार रात लाउड स्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। उनके बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान पथराव भी हुआ। हंगामा होता देख लोग घरों में चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कर कुछ को हिरासत में ले लिया।

12 लोग नामजद

मामले में पुलिस की तरफ से केस दर्ज किया गया है, जिसमें 12 लोगों को नामजद किया गया है। गांव भोजपुर में दिलशाद व समीर का आसपास में ही मकान है। शनिवार रात तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर इनके बीच कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में उनमें मारपीट होने लगी।

एक दूसरे पर चले लाठी-डंडे

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की तरफ से लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। काफी देर तक उनके बीच लाठी डंडे चले व पथराव हुआ। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर मामला शांत किया। पुलिस के मुताबिक, मारपीट में घायलों को मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

यह भी पढ़ें- Ghaziabad Conversion: हिंदू धर्म अपनाने का मन बना रहे मुस्लिम परिवार को मिल रही धमकी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल पर वीडियोग्राफी कराई गई है। पुलिस की तरफ से मोहम्मद गुलफाम, फरमान, सरफराज, मेहराज, दिलशाद, नदीम, शमीम, नईम, मुस्तकीम, रियाजुद्दीन, रहीसुद्दीन व दिलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्दी ही आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

यह भी पढ़ें- Ghaziabad: एलिवेटेड रोड पर एक साल पहले बनाई थी रील, जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हुआ गिरफ्तार