यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bulldozer Action: गाजियाबाद में 50 बीघा जमीन पर जमकर गरजा बुलडोजर, चंद घंटों में ध्वस्त किए आशियाने
गाजियाबाद के मोदीनगर में जीडीए ने 50 बीघा भूमि पर बन रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर (Bulldozer Action) कार्रवाई ...और पढ़ें

HighLights
- जीडीए उपाध्यक्ष ने दिए निगरानी के निर्देश।
- दोबारा निर्माण कार्य होने पर होगी एफआइआर।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। Bulldozer Action गाजियाबाद के मोदीनगर में 50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर जीडीए ने कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर कॉलोनी को ध्वस्त कराया गया।
वहीं, जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने दोबारा निर्माण कार्य मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश अधिकारियों को कहा है। टीमों को कार्रवाई के बाद मौके पर निगरानी करनी होगी।
50 जमीन पर गरजा बुलडोजर
सोमवार को प्रभारी प्रवर्तन जोन-दो के नेतृत्व में टीम मोदीनगर में कार्रवाई के लिए पहुंची। यहां संदीप चौधरी द्वारा खसरा संख्या 839, 840 ग्राम डिडौली परगना जलालाबाद गंगनहर रोड पर लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग का कार्य किया गया था।
सड़क और बाउंड्रीवाल को भी ध्वस्त किया
बताया गया कि अवैध कॉलोनियों में कॉलोनाइजर द्वारा बनाई जा रही सड़क, बाउंड्रीवाल आदि को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण के दौरान निर्माणकर्ता द्वारा काफी विरोध किया गया परंतु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हें नियंत्रित कर कार्रवाई जारी रखी गई।
यह भी पढ़ें- Bulldozer Action: दिल्ली के इन दो फेमस इलाकों में चला बुलडोजर, तोड़े गए अवैध निर्माण; जब्त की गई रेहड़ियां
प्राधिकरण द्वारा लोगों को निर्देश दिया गया कि बिना अनुमति किए गए किसी भी निर्माण को तुरंत ध्वस्त किया जाएगा।
