Ghaziabad Crime: घर में अकेला पाकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर दबाया गला
गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर उन्हें बुरी तरह पीटा। जान से मारने की नीय ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर उन्हें बुरी तरह पीटा। जान से मारने की नीयत से गला भी दबा दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित भाग निकला। वारदात के बाद से ही महिला दहशत में है। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
एक गांव के रहने वाले व्यक्ति किसान हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। व्यक्ति बुधवार को खेत पर गए थे। इस बीच महिला घर पर अकेली थी। उनकी तबीयत भी इन दिनों सही नहीं चल रही है। इसलिए दोपहर को वे कमरे में आराम कर रही थी।
दीवार फांदकर उनके घर में कूद गया
आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी आरोपित पीछे की दीवार फांदकर उनके घर में कूद गया। महिला के कमरे में जाकर उनसे दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने महिला को लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। हिम्मत दिखाते हुए महिला ने आरोपित को धक्का देकर शोर मचा दिया।
शोर सुनकर आरोपित फरार
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आने लगे तो आरोपित फरार हो गया। डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपित मोनू के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।