Ghaziabad News: रीजन की 150 से 200 बसें लगेंगी चुनाव में, यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी
अब तक परिवहन निगम करीब 27 बसें दे चुका है। प्रत्येक चरण में करीब 150 से 200 बसें चुनाव में आरक्षित रहेंगी। इससे रोजाना हजारों यात्रियों को परेशानी झेल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसके लिए पुलिस आयुक्त ने पुलिस बल को मतदान केंद्रों तक भेजने के लिए परिवहन निगम से बसों की मांग की है। अब तक परिवहन निगम करीब 27 बसें दे चुका है। प्रत्येक चरण में करीब 150 से 200 बसें चुनाव में आरक्षित रहेंगी। इससे रोजाना हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
गाजियाबाद रीजन के सभी आठ डिपो कौशांबी, साहिबाबाद, लोनी, गाजियाबाद, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़ व सिकंद्राबाद में परिवहन निगम की 722 रोडवेज बसें हैं। इसके अलावा 209 बसें अनुबंधित हैं। चुनाव में केवल निगम की बसों को लगाया जा रहा है। इसके लिए रीजन के प्रत्येक डिपो से बसों को लिया जाएगा।
संचालन का समय कर दिया जाएगा दोगुना
बसों के चुनाव में लगने से कई शहरों का संचालन प्रभावित हो जाएगा। जिस मार्ग पर हर 30 मिनट या एक घंटे में बस चलती है। उसका संचालन का समय दोगुना कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। जिस मार्ग पर जितनी बसें कम होंगी उतना ही अधिक समय इंतजार करना पड़ेगा।
अभी गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, एटा, गौंडा समेत ज्यादातर लंबे मार्गों पर हर एक से दो घंटे पर बस का संचालन किया जा रहा है। चुनाव में बसें आरक्षित होने से दो से चार घंटे हो जाएगा। भीषण गर्मी में यात्रियों के पसीने छूट जाएंगे।
हर बार चुनावों में झेलनी पड़ती है परेशानी
हर बार विधानसभा व लोकसभा चुनावों के लिए परिवहन निगम की रोडवेज बसों को आरक्षित कर लिया जाता है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ये परेशानी सभी चरणों में चुनाव होने तक ही जारी रहती है। क्योंकि बसों को किसी भी शहर में भेज दिया जाता है।
दूसरे चरण में तीन हजार पुलिस बल के लिए बसों की डिमांड
शहर बसें
- बिजनौर 36
- अमेठी 01
- मुजफ्फनगर 19
- फतेहगढ़ 01
- उन्नाव 01
- कौशांबी 01
- मुरादाबाद 10
चुनाव के लिए रोडवेज बसों की मांग की गई है। करीब 27 बसें उपलब्ध करा दी गई हैं। करीब 150 से 200 बसों को चुनाव में भेजना पड़ेगा। बसों की संख्या कम होने पर संचालन का टाइम बढ़ा दिया जाएगा। यात्रियों को परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
-केसरी नंदन चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।