Ghaziabad Fire: ट्रोनिका सिटी स्थित एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद
गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी स्थित विवान इंडस्ट्रीज में बुधवार को आग लग गई। यह कंपनी सेक्टर ए7 प्लॉट नंबर ई 165 में स्थित है। घटना की जानकारी लोनी फायर स्टेशन को बुधवार सुबह 4 बजे मिली। इसके बाद सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई। इस फैक्ट्री में मॉसक्वीटो बनानेवाली मशीन का निर्माण किया जाता है।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले के ट्रोनिका सिटी स्थित विवान इंडस्ट्रीज में बुधवार को आग लग गई। यह कंपनी सेक्टर ए7 प्लॉट नंबर ई 165 में स्थित है। घटना की जानकारी लोनी फायर स्टेशन को बुधवार सुबह 4 बजे मिली। इसके बाद सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई।
आग विवान इंडस्ट्रीज के दो मंजिली इमारत में लगी थी। यह इंडस्ट्रीज सुरेंद्र अग्रवाल की थी। यहां पर मॉसक्वीटो कीलर बनाने की मशीन का निर्माण कार्य होता है। दमकलकर्मियों ने आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।