Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाहन चालक कृपया ध्यान दें: साहिबाबाद रेलवे अंडरपास से आवागमन रहेगा बंद, वसुंधरा फ्लाईओवर का करें उपयोग

    Updated: Wed, 21 Feb 2024 10:47 AM (IST)

    रोजाना एक सप्ताह तक रात नौ बजे से सुबह आठ बजे तक कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते यातायात का डायवर्जन रहेगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात ने बताया कि साहिबाबाद रेलवे स्टेशन कट जीटी रोड से साहिबाबाद अंडरपास की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन मोहननगर चौराहे से दायें मुड़कर वसुंधरा फ्लाईओवर का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।

    Hero Image
    साहिबाबाद रेलवे अंडरपास से आवागमन रहेगा बंद, वसुंधरा फ्लाईओवर का करें उपयोग

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। साहिबाबाद रेलवे अंडरपास में मंगलवार से नगर निगम द्वारा रोड मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। रोजाना एक सप्ताह तक रात नौ बजे से सुबह आठ बजे तक कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते यातायात का डायवर्जन रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात ने बताया कि साहिबाबाद रेलवे स्टेशन कट जीटी रोड से साहिबाबाद अंडरपास की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन मोहननगर चौराहे से दायें मुड़कर वसुंधरा फ्लाईओवर का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।

    रेलवे रोड पुलिस चौकी से साहिबाबाद अंडरपास का प्रयोग कर जीटी रोड की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन रेलवे रोड चौकी से वसुंधरा फ्लाईओवर से बांये मुड़कर मोहननगर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

    अंडरपास में हुआ जलभराव

    अंडर पास में वर्षा के बाद जलभराव हो गया। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंडरपास में गड्ढे होने के कारण कई वाहन गिर गए। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। दिनभर वाहन चालकों को पानी से निकलकर ही जाना पड़ा। लोगों ने बताया कि यहां कम वर्षा से ही जलभराव हो जाता है।