Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad News: ज्वेलरी शॉप में सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली गोली, महिला घायल

    Updated: Sun, 18 Aug 2024 03:36 PM (IST)

    गाजियाबाद में रविवार को एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। यहां ज्वेलरी शॉप पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड की गन से अचानक गोली चल गई। यह गोली पास में खड़ी महिला के पैर में जा लगी। महिला को इलाज के लिए मोहन नगर के नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची है।

    Hero Image
    घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के लाजपत नगर में ज्वेलरी की दुकान पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड द्वारा बंदूक लोड करते समय गोली चल गई। सड़क पर चल रही महिला के पेट और पैर पर कारतूस के तीन छर्रे लग गए। महिला को मोहन नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिक्योरिटी गार्ड बंदूक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बंदूक को जब्त कर सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाजपत नगर के देवेंद्र दिल्ली में निजी लैब में टेक्नीशियन है। वह परिवार के साथ लाजपत नगर के जी ब्लाक में फ्लैट में रहते हैं।

    वह रविवार सुबह 10:20 बजे 46 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी के साथ भारत सिटी सोसायटी में जा रहे थे। वहां उनकी दूर के रिश्तेदार रहते हैं। रक्षाबंधन के लिए उन्हें राखी देनी थी। दंपती पैदल सड़क पर चल रहे थे। 

    पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी से चार कदम आगे चल रहे थे। उनके घर से 400 मीटर की दूरी पर विकास ज्वेलरी के नाम से दुकान हैं। दुकान के आगे कुर्सी पर बैठा सिक्योरिटी गार्ड बंदूक को लोड कर रहा था।

    उस दौरान बंदूक का रुख फर्श की ओर था, तभी बंदूक से गोली चल गई। फर्श से लगने के बाद गोली के तीन छर्रे महिला के पैर और पेट में तीन लग गए। जिससे महिला लहूलुहान हो गई। पुलिस ने मामले में एफआरआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ें-

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र राज इंटर कॉलेज के निकट दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे में युवक के कंधे पर गम्भीर चोट लगी थी। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस शॉप पोस्टमार्टम को भेज घटना की जांच कर रही है।

    मुकेश पांचाल 32 उतरांचल कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। शनिवार रात वह राज इंटर कॉलेज के निकट रेलवे ट्रैक से गुजर रहा था। इसी दौरान सहारनपुर दिल्ली पैसेजर ट्रेन की चपेट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मौके पर पहुंच स्वजन ने घायल युवक पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद उसे दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम को भेज घटना की जांच में जुटी है।

    comedy show banner
    comedy show banner