विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: लिफ्ट में 45 मिनट तक फंसा रहा 10 वर्षीय बच्चा, अटकी रही सांसें

By Ajab SinghEdited By: Versha Singh
Published: Wed, 05 Oct 2022 02:09 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पैरामाउंट इमोशंस हाउसिंग सोसायटी में मंगलवार की रात एक दस वर्षीय बच्चे के लिफ्ट में फंसने ...और पढ़ें

लिफ्ट में 45 मिनट तक फंसा रहा 10 वर्षीय बच्चा
लिफ्ट में 45 मिनट तक फंसा रहा 10 वर्षीय बच्चा

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पैरामाउंट इमोशंस हाउसिंग सोसायटी में मंगलवार की रात एक दस वर्षीय बच्चे के लिफ्ट में फंसने का मामला सामने आया है। बच्चा करीब 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा। जिस समय घटना घटी सोसायटी में दुर्गा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा था। लिफ्ट में फंसने के बाद बच्चा काफी देर तक चिखता चिल्लाता रहा। लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। टावर में लगी स्क्रीन पर लिफ्ट के अंदर का पूरा दृश्य सुरक्षा गार्ड देख सकता हैं, लेकिन मोबाइल पर वीडियो देखने में मशगुल सुरक्षा गार्ड की बच्चे पर नजर नहीं पड़ी। पीड़ित स्वजन ने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ मामले की शिकायत बिसरख कोतवाली पुलिस से की है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार की YEIDA Plot Scheme में आवेदन करने में हजारों लोगों आ रही परेशानी, उठी डेट बढ़ाने की मांग

सोसायटी के लोगों में मची अफरा-तफरी

बच्चा अपने माता पिता के साथ सोसायटी में नीचे आयोजित हो रहे दुर्गा महोत्सव में सम्मलित होने के लिए आया था। पीड़ित परिवार सोसायटी के यू टावर में रहता है। पीड़ित स्वजन ने बताया कि रात करीब 11 बजे बच्चा सोसायटी के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। पीड़ित स्वजन ने साढ़े 11 बजे घर जाने के लिए बच्चे को इधर-उधर देखा, लेकिन बच्चा नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद भी बच्चा नहीं मिला तो सोसायटी के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस के साथ बिल्डर प्रबंधन को दी। टावरों में तलाश करने के दौरान बच्चे के सोसायटी के एफ टावर की लिफ्ट में बच्चे के फंसे होने की जानकारी पीड़ित स्वजन को हुई। बच्चा 14 व 15 वे फ्लोर के बीच लिफ्ट में करीब 45 मिनट से फंसा हुआ था। रखरखाव प्रबंधन व सोसायटी के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को लिफ्ट से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें- Noida Sports City: स्पोर्ट्स सिटी के 40 हजार से अधिक निवेशकों को दीपावली तक मिल सकती बड़ी राहत

सुरक्षा गार्ड की लापरवाही आई सामने

मामले में सुरक्षा गार्ड की लापरवाही सामने आई है। बच्चा लगातार लिफ्ट में चीख रहा था। लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। जिसका दृश्य टावर में लगी स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है, लेकिन गार्ड मोबाइल पर वीडियो देखने में मशगुल था। लोगों का आरोप है कि पूर्व में भी कई बार सोसायटी में लिफ्ट खराब हो चुकी है। कई बार लोग फंस चुके हैं। सोसायटी के लोगों ने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ मामले की शिकायत पुलिस से की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।