विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदिरापुरम में युवती की मौत के बाद परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार, 16वीं मंजिल से गिरकर गई थी जान; घाट पर हंगामा

Published: Wed, 08 Apr 2026 02:52 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2026 02:55 PM (IST)

इंदिरापुरम की जयपुरिया सनराइज में 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। ...और पढ़ें

HighLights

  1. परिजनों ने युवती के अंतिम संस्कार से इनकार किया।

  2. पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज न दिखाने का आरोप।

  3. शव ढकने वाला सुरक्षा गार्ड मौके से गायब।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की जयपुरिया सनराइज में मंगलवार को युवती की 16वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत के बाद स्वजन ने दूसरे दिन बुधवार को अंतिम संस्कार नहीं किया। अंत्येष्टी स्थल पर पहुंचे स्वजन कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। दो घंटे से अधिक समय के लिए शव अंत्येष्टि स्थल पर रखा रहा और मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रही।

युवती के चचेरे भाई ने बताया कि पुलिस ने सभी सीसीटीवी की जांच नहीं की है। केवल दो से तीन सीसीटीवी की जांच की गई है। उन्हें सीसीटीवी की फुटेज नहीं दी जा रही है। इसके अलावा युवती के नीचे गिरने पर शव को तिरपाल ओढ़ाने वाला सुरक्षा गार्ड भी गायब है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी सामने नहीं आ रहे हैं।

फिलहाल, मौके पर हंगामा जारी है और शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। स्वजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगवाने की बात कही है। उधर, पुलिस मामले में सिक्योरिटी गार्ड और सोसायटी वासियों के बयान दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें- नोएडा: संदिग्ध हालात में सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, पारिवारिक कलह में आत्महत्या का शक

यह भी पढ़ें- 3 महीने बाद ईरान की जेल से वापस साहिबाबाद लौटे इंजीनियर केतन मेहता, घर पहुंचते ही छलक पड़ीं अपनों की आंखें

यह भी पढ़ें- प्रदूषण बोर्ड की कार्रवाई से साहिबाबाद के उद्यमी नाराज, बिना नोटिस बिजली कनेक्शन काटने का आरोप

यह भी पढ़ें- साहिबाबाद में खुले नालों से हादसे का खतरा, कहीं दीवार नहीं तो कहीं रस्सी के सहारे की जा रही सुरक्षा