विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रदूषण बोर्ड की कार्रवाई से साहिबाबाद के उद्यमी नाराज, बिना नोटिस बिजली कनेक्शन काटने का आरोप

Published: Tue, 24 Mar 2026 08:22 AM (IST)

गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार के उद्यमियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर बिना सूचना के बिजली आपूर्ति काटने ...और पढ़ें

गाजियाबाद में बिना सूचना के बिजली कनेक्शन कटवा रहा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड। (AI Generated Image)

गाजियाबाद में बिना सूचना के बिजली कनेक्शन कटवा रहा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड। (AI Generated Image)

HighLights

  1. प्रदूषण बोर्ड ने बिना सूचना उद्योगों की बिजली काटी।

  2. साहिबाबाद में उत्पादन बाधित, उद्यमी हुए परेशान।

  3. एसोसिएशन ने निष्पक्ष जांच और बहाली की मांग की।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। औद्योगिक क्षेत्र साइट चार के उद्यमियों का आरोप है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिना किसी सूचना के उद्योगों पर कार्रवाई कर रहा है।

सोमवार को बिना किसी सूचना और निरीक्षण के कई औद्योगिक क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग प्रशासन से की है।

एसोसिएशन के महासचिव मुकेश गुप्ता ने बताया कि कई इकाइयों ने समय के साथ अपने कार्य में परिवर्तन कर नान-पाल्यूटिंग गतिविधियां बढ़ाई हैं। ऐसे में बिना सत्यापन के सामूहिक कार्रवाई से बड़ी संख्या में इकाइयां प्रभावित हुई हैं।

उत्पादन बाधित हुआ

उद्यमी प्रवीन जैन ने भी बताया कि बिना नोटिस या निरीक्षण के बिजली काटे जाने से उत्पादन बाधित हुआ है और उद्योगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उद्योग पहले ही गैस आपूर्ति, कच्चे माल और श्रमिक उपलब्धता जैसी चुनौतियों से जूझ रहे हैं।

उद्यमियों ने मांग रखी कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों का पालन करने वाली व नान-पाल्यूटिंग इकाइयों की बिजली तत्काल बहाल की जाए। इसके अलावा भविष्य में ऐसी कार्रवाई से पूर्व उचित सूचना एवं सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें- अब टू-जी नहीं, फाइव-जी की रफ्तार से चलेंगे बिजली के स्मार्ट मीटर; रिचार्ज खत्म होते ही कटेगी बिजली