विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज हवाओं के बावजूद बढ़ा प्रदूषण

By JagranEdited By:
Published: Mon, 28 Jan 2019 08:00 PM (IST)

ट्रांस ¨हडन में सोमवार को तेज हवा चलने के बावजूद प्रदूषण बढ़ गया। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 254 रहा, ...और पढ़ें

तेज हवाओं के बावजूद बढ़ा प्रदूषण
तेज हवाओं के बावजूद बढ़ा प्रदूषण

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस ¨हडन में सोमवार को तेज हवा चलने के बावजूद प्रदूषण बढ गया। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 254 रहा, जो प्रदूषण की खराब स्थिति को दर्शाता है। प्रदूषण होने की वजह से लोगों को परेशानी हुई।

सोमवार को 13 किमी की गति से हवा चली। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान कम होने के कारण तेज हवा भी प्रदूषण को कम नहीं कर सकी। रविवार की अपेक्षा वायु गुणवत्ता सूचकांक में पांच की बढ़ोतरी हुई। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 254 रहा। हवा में घुले खतरनाक सूक्ष्म कण यानी पीएम 2.5 सामान्य 60 की अपेक्षा 254 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। पीएम 10 सामान्य 100 की अपेक्षा 157 रहा। जीडीए व नगर निगम ने प्रमुख सड़कों पर धूल दबाने के लिए पानी का छिड़काव किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एके तिवारी ने बताया कि प्रदूषण कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

--------

अवयव - सामान्य - शुक्रवार - शनिवार - रविवार - सोमवार

पीएम 2.5 - 60 - 172 - 264 - 247 - 254

पीएम 10 - 100 - 120 - 164 - 142 - 157

-----

नोट - आंकड़े प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में।