एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमला करने वालों का एनकाउंटर, एक बदमाश ढेर; दो पुलिसकर्मी भी घायल
गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दो कट्टरपंथियों में से एक को पुलिस ने लोनी थाना ...और पढ़ें
-1772388703847_m.webp)
यूट्यूबर सलीम पर जानलेवा हमले करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। यूट्यूबर सलीम वास्तिक की गला रेतकर हत्या का प्रयास करने वाले दो कट्टरपंथियों में से एक पुलिस ने रविवार की रात लोनी थाना क्षेत्र में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
वहींइस पुलिस ऑपरेशन में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, कारतूस, घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड व बाइक बरामद कर ली है।
बता दें कि शनिवार को ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में कहा था कि यूपी में अपराध की कोई जगह नहीं है। इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने शनिवार को ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपितों की पहचान कर ली थी।
पुलिस ने एनकाउंटर के संबंध में बताया है कि हमलावरों में से एक खोड़ा का रहने वाला जीशान (27 वर्ष) इस एनकाउंटर में मारा गया है, उसने अपने सगे भाई गुलफाम के साथ मिलकर इस्लाम में व्याप्त कथित कुरीतियों पर करारा प्रहार करने वाले सलीम वास्तविक पर हमला किया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपित दोनों भाई एक कट्टरपंथी संगठन से जुड़े हैं। जीशान अपना यूट्यूब चैनल भी चलाता है। फिलहाल, गुलफाम अभी फरार है। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, कारतूस, घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड व बाइक बरामद कर ली है।
बता दें कि दोनों भाई मूलरूप से अमरोहा के नंगला चौकी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एनकाउंटर की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आलाधिकारी भी पहुंच गए हैं। मामले की गहन छानबीन की जा रही है। इस एनकाउंटर में जीशान को सीने और पेट में दो गोली लगी हैं।
यह भी पढ़ें- सलीम वास्तविक पर हमला करने वालों का एनकाउंटर, एक की मौत; फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल
यह भी पढ़ें- सलीम वास्तिक पर हमले में पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने, यूट्यूबर हमाद बरकती ने वीडियो जारी कर दी थी धमकी
यह भी पढ़ें- सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले से सोशल मीडिया पर उबाल, आनंद रंगनाथन बोले- 'सच कहने में कभी नहीं हिचकें'
