क्वालिटी खराब होने का अंदेशा होने पर कोल्ड स्टोरेज में रखा 14,400 किलो साबुत कुट्टू सीज, नवरात्रि में बढ़ी सतर्कता
नवरात्र पर्व के मद्देनजर गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने पांच स्थानों ...और पढ़ें

औचक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोल्ड स्टोरेज में रखा 14,400 किलो से अधिक कुट्टू का आटा सीज किया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नवरात्र पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच स्थानों पर औचक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोल्ड स्टोरेज में रखा 14,400 किलो से अधिक कुट्टू का आटा सीज किया है। कुल पांच स्थानों से कुट्टू के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि साउथ साइड जीटी रोड स्थित यादव नगर में अजंता कोल्ड स्टोरेज पर औचक निरीक्षण किया गया। यहां पर गुणवत्ता खराब होने के शक में 6,150 किलो साबुत कुट्टू सीज किया गया है। हंस सीड कोल्ड स्टोरेज में 8,250 किलो कुट्टू को जब्त किया गया है। सीज किए गए साबुत कुट्टू की कीमत लगभग 9.45 लाख रुपये से अधिक है।

इसके अलावा कविनगर गोयल किराना स्टोर साबुत कुट्टू और कुट्टू आटा के नमूने लिए हैं। गोविंदपुरी में संजय कुमार की फर्म से 20 किलो साबुत कुट्टू और 25 किलो कुट्टू गिरी को सीज किया गया है। मोदीनगर के रोरी स्थित चौधरी प्रोविजन स्टोर से 4.5 किलो कुट्टू के आटे का स्टाक सीज किया गया है।
उन्होंने बताया कि नवरात्र पर खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ की बिक्री रोकने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। यदि किसी उपभोक्ता को खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ की किसी दुकान पर बिक्री की सूचना देनी हो तो वह खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
यह भी पढ़ें- कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने से बागपत ADM समेत 71 लोगों की हालत बिगड़ी, दो दुकानों के लाइसेंस रद
यह भी पढ़ें- महंगाई का 'व्रत': सेब-अनार से लेकर कुट्टू के आटे तक, आसमान छू रहे हैं दाम; देखें रेट लिस्ट
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
