गाजियाबाद: कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित रोरी गांव में कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार पड़ ...और पढ़ें
-1774039396671_m.webp)
कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ी। एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में मोदीनगर के गांव रोरी में कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के छह लोग बृहस्पतिवार रात को बीमार हो गए। सभी को चक्कर के साथ उल्टी होने लगी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह कुट्टू का आटा गांव की एक दुकान से खरीदा गया था। फिलहाल मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
कुट्टू का आटा खरीदा और रात में खाना खाया
रोरी गांव के राहुल शर्मा अपनी पत्नी रेणूका शर्मा, मां ललिता शर्मा, भाई संदीप शर्मा व दो बच्चों के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को पहले नवरात्र पर परिवार के सभी लोगों ने व्रत रखा था। पड़ोस की एक दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा और रात में खाना खाया। इस वजह से सभी की तबीयत बिगड़ी है।
निजी अस्पताल में भर्ती कराया
करीब एक घंटे बाद परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट में तेज दर्द हुआ। चक्कर आने लगे और उल्टी हुई। आनन-फानन में पड़ोसियों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार रात तक सभी का अस्पताल में उपचार चला।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में शगुन स्वीट्स पर खाद्य विभाग की छापामारी, खराब रसगुल्ले से बिगड़ी युवक की हालत
इस मामले में एसडीएम मोदीनगर ने बताया कि परिवार की हालत में सुधार है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि परिवार शिकायत करता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
