विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगाई का 'व्रत': सेब-अनार से लेकर कुट्टू के आटे तक, आसमान छू रहे हैं दाम; देखें रेट लिस्ट

Published: Sat, 21 Mar 2026 03:30 AM (IST)

चैत्र नवरात्र के दौरान रामपुर में फल, सब्जी और मेवों की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। रमजान और खाड़ी ...और पढ़ें

दुकान पर सजे विभिन्न फल। जागरण

दुकान पर सजे विभिन्न फल। जागरण 

संवाद सहयोगी, रामपुर। महंगाई की वजह से इस बार चैत्र नवरात्र में भक्तों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। रमजान के साथ ही नवरात्र के चलते फलों, सब्जियों और मेवों के दाम बढ़ गए हैं। पूजन सामग्री सहित किराना से जुड़े सामानों की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। फलों, मेवा समेत सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। कुट्टू और सिंघाड़े का आटा भी महंगा हो गया है।

बाजार में बादाम, अखरोट, पिस्ता और छुआरे के दाम भी दस से पंद्रह प्रतिशत तक बढ़ गए हैं, जिससे बिक्री पर असर पड़ा है। इसके अलावा गोला, किशमिश और चिरौंजी के दाम भी बढ़े हैं। बाजार में बादाम, अखरोट, पिस्ता और छुआरे के दाम भी दस से पंद्रह प्रतिशत तक बढ़ गए हैं, जिससे बिक्री पर असर पड़ा है।

फलों के बढ़े दाम (प्रति किलो/इकाई)

फल का नाम पुराना भाव (₹) नया भाव (₹) वृद्धि / अंतर
पपीता 40 60 +20
किन्नू 60 100 +40
अनार 150 180 +30
संतरा 80 100 +20
सेब 150 160 +10
तरबूज़ 50 30 -20 (कमी)
खरबूजा 80 100 +20
केला (प्रति दर्जन) 50 60 +10
कीवी (प्रति पीस) 40 50 +10

इसके अलावा गोला, किशमिश और चिरौंजी के दाम भी बढ़े हैं। कारोबारियों का कहना है कि खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव और आयात प्रभावित होने से कई वस्तुओं के दाम दस से बीस प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इसका असर नवरात्रि से जुड़ी पारंपरिक खरीदारी पर भी दिखाई दे रहा है।

फल बाजार में भी सेब, अंगूर, संतरा और केले की कीमतों में बढ़ोतरी से ग्राहकों की खरीदारी सीमित हो गई है। नारियल 200 से बढ़कर 240, काजू छह सौ से बढ़कर 850, किशमिश 200 से बढ़कर 300, मखाना 1000से बढ़कर 1200 रुपये प्रति किलो पहुंच गया हैं।

कुटू का आटा 150 तो सिंघाड़े का आटा 300 रुपये किलो तक जा पहुंचा है। नवरात्रि व्रत प्रारंभ होते ही सब्ज़ी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आलू, पहाड़ी आलू, लौकी धनिया, हरी मिर्च व टमाटर के दाम 25 फीसदी तक बढ़ गए हैं। वहीं सेब, केला, पपीता, संतरा, कीनू, अंगूर, कीवी महंगा हो गया है।

नवरात्र में बाजारों में रौनक बढ़ी है, लेकिन महंगाई ने खरीदारी पर असर डाला है। रमजान में फलों के दाम पहले से ही बढ़ गए थे। नवरात्र प्रारंभ होते ही फलों के दाम 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। -गौरव प्रजापति, फल विक्रेता

ईरान, अमेरिका और इसराइल में युद्ध होने के कारण खजूर और खजूर, बादाम, पिस्ता, अखरोट, अंजीर समेत कई वस्तुओं के दाम बढ़े हैं। कीमतों में दस से बीस प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। जिससे बिक्री पर भी असर पड़ा है। - गुरुदेव सिंह, ड्राई फ्रूट विक्रेता


यह भी पढ़ें- रामपुर के 'कोयला ढाबा' पर अचानक पहुंची टीम, किचन का नजारा देख उड़े होश; मालिक पर FIR