BSF में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
फिरोजाबाद के खैरगढ़ में बीएसएफ भर्ती की तैयारी कर रहे धर्मेंद्र नामक एक युवक को बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

संवाद सूत्र, खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। बीएसएफ में भर्ती की तैयार के लिए गांव के पास सड़क पर दौड़ लगा रहे युवक को बाइक ने पीछे से टक्कर मार कर घायल कर दिया। उसकी आगरा में उपचार के दौरान रविवार रात मौत हो गई।
गांव नगला सादिया निवासी 18 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार शनिवार की शाम प्रतिदिन की तरह गांव की मुख्य सड़क पर लिए दौड़ लगा रहा था। तभी पीछे से एक बाइक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे स्वजन धर्मेंद्र को प्राइवेट ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे।
प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। वहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार रात मृत्यु हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार के लोगों को गहरा सदमा लगा है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।