Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संत रविदास ने दिया था एकता और समानता का संदेश

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 28 Feb 2021 05:55 AM (IST)

    जयंती पर शनिवार को जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प।

    Hero Image
    संत रविदास ने दिया था एकता और समानता का संदेश

    संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद: संत रविदास की जयंती शनिवार को सामाजिक समरसता दिवस के रूम में मनाई गई। जगह-जगह आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

    आरएसएस चंद्र नगर महानगर ने रामलीला मैदान में समरसता महायज्ञ का आयोजन किया। विभाग प्रचारक धर्मेद्र, सामाजिक समरसता प्रमुख अंबेश शर्मा, प्रदीप कुमार, अमित गुप्ता, कैलाश उपाध्याय ने विधि विधान से यज्ञ किया। सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि उन्होंने कुरीतियों का विरोध करते हुए समाज में एकता, भाईचारा और समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम में एमएलसी डा. दिलीप यादव, डा. संजय यादव, गुलाब सिंह, देवेंद्र सिंह, राजू जर्रार, केवी यादव, कमल यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में संत रविदास की जयंती मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने जीवन भर समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में मनोज भटेले, विपिन धारिया, दिनेश कुमार, शिव प्रकाश आनंद, हरि प्रकाश आनंद, प्रेम, रामदास, चरणदास, शांता नंद आदि उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग सहित अन्य पदाधिकारियों ने कोटला रोड स्थित ब्रह्मानंद आश्रम पर जयंती मनाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय समानता संत परिषद के पदाधिकारियों ने सैलई स्थित आंबेडकर पार्क में बच्चों को खाद्य सामग्री बांटी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुन्नालाल औधड़, रामसेवक, मुन्नी देवी, लाल बहादुर, शैलेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    -----------

    जसराना में हुआ समरसता महायज्ञ: संत रविदास की जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समरसता महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला विभाग प्रचारक धर्मेद्र ने कहा कि सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए संघ कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्तर पर कार्य किए हैं। कार्यक्रम में अमित गुप्ता, लखपत, पवन, राजेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, केके चौहान, ओमवीर, उम्मेद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।