Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Firozabad News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, गला दबाकर हत्या का आरोप

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 05:50 PM (IST)

    फिरोजाबाद के नगला फरेती गांव में 35 वर्षीय बृजेश कुमारी का शव फांसी पर लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। 14 साल पहले बृजेश की शादी कैलाश से हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की आशंका है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

    Hero Image
    फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव।- फाइल फोटो

    संवाद सूत्र, एका। नगला फरेती में मंगलवार रात आठ बजे 35 वर्षीय बृजेश कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुर गायब हो गया है। पुलिस ने पति कैलाश बाबू को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बृजेश का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ था, जिसे पति कैलाश ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा। इसके बाद उसने पत्नी की बहन को सूचना दी। बृजेश के भतीजे अवनीश ने डायल-112 पर घटना की जानकारी दी। बृजेश की शादी कैलाश के साथ 14 वर्ष पहले हुई थी, और उनके दो बेटियां तथा दो बेटे हैं। हाल के दिनों में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जो सोमवार को भी हुआ था।

    बृजेश की मृत्यु की सूचना पाकर उसके भाई वीरेंद्र सिंह सहपुरी, शिकोहाबाद गांव पहुंचे और पति तथा ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को थाने पर बैठाया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की संभावना सामने आई है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- फ‍िरोजाबाद में सिक्सलेन के पास अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर, व‍िप्रा की कार्रवाई से मची खलबली