Firozabad News : बटेश्वर में शिकोहाबाद के दो भाईयों की यमुना में डूबने से मौत, तेज बहाव में बह गए दोनों
Firozabad News in Hindi यूपी के कई हिस्सों में लगातार बारिश होने के बाद यमुना उफान पर है। 18 वर्षीय आर्यन और उसका छोटा भाई वंश यमुना में नहाते समय भाई डूब गए। यह देखकर घाट पर उपस्थित लोगों ने शोर मचाया तो गोताखोर उन्हें बचाने यमुना में कूद गए लेकिन बहाव तेज होने के कारण दाेनों काफी आगे निकल गए।

जासं, फिरोजाबाद। बटेश्वर में भंडारे में शामिल होने गए शिकोहाबाद दो सगे भाई शनिवार दोपहर यमुना में डूब गए। स्थानीय लोगों और गोताखोर एक घंटे बाद दोनों को निकाल सके। उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बहाव तेज होने के कारण हो गई मौत
गांव नौशेहरा निवासी बंटू शनिवार सुबह 11 बजे ग्रामीणों के साथ बटेश्वर में भंडारा करने गए थे। इसमें शामिल होने गए गांव के ही 18 वर्षीय आर्यन और उसका छोटा भाई वंश यमुना में नहाते समय भाई डूब गए। यह देखकर घाट पर उपस्थित लोगों ने शोर मचाया तो गोताखोर उन्हें बचाने यमुना में कूद गए, लेकिन बहाव तेज होने के कारण दाेनों काफी आगे निकल गए। एक घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका।
बता दें कि बारिश के कारण यमुना उफान पर है। यही वजह है कि प्रशासन की ओर से भी लगातार अपील की जा रही है कि यमुना की तरफ ना आए। वहीं अब बारिश के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं मृतक के घर में इस हादसे के बाद कोहराम मच गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।