Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमी के सुसाइड के बाद प्रेम‍िका ने भी फांसी लगाकर दी जान, मौत से छह घंटे पहले इंस्‍टा पर ये तीन वीड‍ियो क‍िए अपलोड

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 07:34 AM (IST)

    फ़िरोज़ाबाद में एक दुखद घटना घटी जहां विफल प्रेम प्रसंग के बाद एक विवाहित प्रेमी और उसकी प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने घटना के समय वीडियो कॉल पर बात की थी। 22 वर्षीय आकाश जिसकी शादी एक साल पहले हुई थी और 19 वर्षीय भारती के बीच प्रेम संबंध थे। भारती ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर दर्दभरे वीडियो अपलोड किए थे।

    Hero Image
    युवक-युवती ने फांसी लगाकर दी जान।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। विफल प्रेम प्रसंग का दुखद अंत हुआ। गुरुवार सुबह 11 बजे पहले शादीशुदा प्रेमी और उसके कुछ मिनट बाद प्रेमिका ने अपने-अपने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के समय दोनों ने वीडियो कॉल पर बात की थी। प्रेमिका ने छह घंटे पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन रील अपलोड की थीं। इनमें से एक पर चिता जलती हुई दिख रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    22 वर्षीय आकाश की शादी एक साल पहले ही हुई थी। पत्नी गर्भवती होने की वजह से मायके गई थी। गुरुवार सुबह परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। वह घर पर अकेला था। दोपहर में स्वजन लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो खिड़की से झांककर देखा। कमरे में साड़ी के फंदे से आकाश का शव लटका हुआ था।

    इसी दौरान 19 वर्षीय भारती के घर में चीख पुकार मच गई। लोग वहां दौड़कर पहुंचे तो स्वजन ने बताया कि भारती ने भी फंदे से लटक कर जान दे दी। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों के बीच दो वर्ष से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी होने पर स्वजन ने आकाश की शादी करा दी थी। इसके बाद भी दोनों मिलते रहे। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने रात तक तहरीर नहीं दी है।

    सुबह पांच बजे अपलोड किए गए थे तीन वीडियो

    युवती ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक तीन वीडियो अपलोड की थीं। सुबह पांच बजे अपलोड किए गए वीडियो में वह दर्दभरे गानों के साथ रोते हुए दिख रही है। दूसरे वीडियो में वह सड़क पर दौड़ते हुए दिखती है और पीछे दर्द भरे गाने बज रहे हैं। तीसरा वीडियो जलती हुई चिता का है।

    यह भी पढ़ें- Firozabad News: प्रशिक्षु सिपाही ने तीन मंजिला बैरक से कूद कर दी जान, गाजियाबाद का रहने वाला था युवक